Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Shimla : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का अलर्ट, IMD ने 10 जिलों में चेतावनी जारी की

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 25, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान फ्लैश फ्लड और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका जताई है।

    ⛈️ निचले इलाकों में जल भराव का खतरा
    इन जिलों के निचले क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। शिमला सहित कई जगहों पर तेज बारिश का दौर जारी है। कांगड़ा के पालमपुर में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 145.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा जोगिंदरनगर (मंडी): 113.0 मिमी, नाहन (सिरमौर): 94.0 मिमी, बैजनाथ 85.0 मिमी, पांवटा साहिब: 58.4 मिमी और कसौली में 22.0 मिमी बारिश हुई है।

    🌊 मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा
    काला अंब (सिरमौर) में तेज बारिश के बाद मारकंडा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। शिमला में भी सुबह करीब 9:45 बजे तेज बारिश हुई और विजिबिलिटी 25 मीटर तक सीमित हो गई।

    ⚠️ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 10 जिले प्रभावित
    IMD ने बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    🧭 पर्यटकों और स्थानीयों के लिए एडवाइजरी
    IMD ने टूरिस्ट और लोकल लोगों को नदी-नालों व लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। बारिश के कारण जल स्तर अचानक बढ़ सकता है और भूस्खलन से रास्ते बंद हो सकते हैं।

    🌧️ मानसून की दस्तक के बाद तापमान में भारी गिरावट

    20 जून को मानसून ने हिमाचल में दस्तक दी थी, और 24 जून तक पूरे प्रदेश में फैल गया। इसके बाद कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कांगड़ा: तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री कम होकर 31.4°C पहुंच गया है। वहीं, चंबा में 5.5 डिग्री, मंडी में 3.9 डिग्री, धर्मशाला में 2.3 डिग्री तापमान कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में बारिश जारी रह सकती है और तापमान में और गिरावट संभव है।

    #ARBtimes #Flash Flood Alert Himachal #Heavy Rainfall in Himachal #Himachal Flood Risk #Himachal News #Himachal Pradesh Monsoon Update #Himachal Weather Alert #IMD Orange Alert Himachal #IMD Rain Warning Himachal
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : आपातकाल की बरसी पर एबीवीपी की मशाल यात्रा, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में मजदूर यूनियन का हल्ला बोल: श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय का किया घेराव
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 2 0 1
    Users Today : 50
    Total Users : 121201
    Total views : 238837
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.