Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    • Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू
    • दैनिक राशिफल 26 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Mandi Farmer Fair: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों की जानकारी
    • Mandi Rojgar Mela 2026 : 160 युवाओं का चयन, 36,500 तक वेतन के ऑफर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: रामपुर में मजदूर यूनियन का हल्ला बोल: श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय का किया घेराव

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 25, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर। हिमाचल प्रदेश भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) ने मंगलवार को श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय रामपुर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए मज़दूरों को समय पर लाभ न मिलने का आरोप लगाया।

    इस प्रदर्शन में सीटू शिमला ज़िला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, यूनियन राज्य कोषाध्यक्ष अमित, ज़िला अध्यक्ष सुनील मेहता, सचिव परमिंदर, उपाध्यक्ष रूप लाल व ओम प्रकाश सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    मजदूर नेताओं ने आरोप लगाया कि बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को योजनाओं के लाभों से जानबूझकर वंचित रखा जा रहा है, जबकि बोर्ड का पैसा अन्य मदों में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार नए लेबर कोड लाकर BOCW अधिनियम 1996 को कमजोर कर रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार भी श्रमिक कल्याण बोर्ड के काम में लगातार हस्तक्षेप कर रही है, जिससे मजदूरों को समय पर कोई लाभ नहीं मिल पा रहा।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 के छात्रवृत्ति, विवाह सहायता और चिकित्सा लाभ जैसे कई आवेदन अभी तक लंबित पड़े हैं। बोर्ड में नवीनीकरण का कार्य भी पिछले 6 महीनों से ठप है। वर्ष 2022 में पंजीकृत मजदूरों को पासबुक अब जून 2025 में दी जा रही है, जो बोर्ड की धीमी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

    नेताओं ने यह भी कहा कि 24 मई 2025 को बोर्ड सचिव द्वारा लाभ आवेदन की समयसीमा 6 महीने कर दी गई जबकि बोर्ड बैठक में इसे 1 वर्ष करने पर सहमति बनी थी, जोकि नियमों के खिलाफ है।

    मजदूर यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सभी लंबित लाभों को शीघ्र प्रदान नहीं किया गया तो यूनियन 9 जुलाई 2025 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगी।

    #BOCW_अधिनियम #मजदूरों_के_हक_की_लड़ाई #रामपुर_घेराव #श्रमिक_कल्याण_बोर्डख #सीटू_प्रदर्शन #हिमाचल_मजदूर_आंदोलन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 2 9 3
    Users Today : 73
    Total Users : 101293
    Total views : 205082
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.