ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Shimla: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से भेंट कर राहत मापदंडों में संशोधन कर 30 प्रतिशत करने की मांग

November 23, 2025 1:25 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में हालिया प्राकृतिक आपदाओं से हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भारी वर्षा और भूस्खलन से अब तक लगभग ₹1000 करोड़ का नुकसान हो चुका है, जबकि मानसून की अभी केवल शुरुआत हुई है। इस दौरान कई लोगों की जानें गई हैं और सड़कों, पुलों, भवनों, पेयजल, सिंचाई तथा विद्युत परियोजनाओं को भारी क्षति पहुंची है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से उदार वित्तीय सहायता की मांग करते हुए बताया कि प्रदेश पिछले तीन वर्षों से लगातार आपदाओं की चपेट में है, जिससे लगभग ₹21,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (NDRF) के माध्यम से राहत कार्य चला रही है, परंतु सीमित संसाधनों के चलते पुनर्वास व बुनियादी ढांचे की बहाली चुनौतीपूर्ण बन गई है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने राहत मापदंडों में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र की वर्तमान 10 प्रतिशत सहायता सीमा को बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया जाना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हिमाचल प्रदेश को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment