एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। कोटगढ़ भलाडी की मोनिका, पिता राकेश कुमार व माता सुरमा देवी की सुपुत्री, ने UGC-NET (Economics) परीक्षा में 94 पर्सेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है। मोनिका ने प्रारंभिक शिक्षा शमाथला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS Shamathla) से प्राप्त की और उच्च शिक्षा एम.ए. अर्थशास्त्र में डिग्री कॉलेज रामपुर से पूरी की।
मोनिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे उनके आत्मविश्वास, मेहनत और लगन के साथ-साथ परिवार का भी विशेष योगदान रहा है। विशेष रूप से उनके बड़े पापा सुखदेव कौशल का मार्गदर्शन व प्रोत्साहन उनके सफर में प्रेरणादायक रहा। मोनिका की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और वे युवाओं के लिए एक मिसाल बनकर उभरी हैं।
