एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर विभाग द्वारा दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 2025 का आयोजन ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर रामपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में रामपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले रामपुर और किन्नौर जिलों के महाविद्यालय इकाइयों से लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस वर्ग में ABVP के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इंद्र कुमार नेगी, विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार, विभाग संयोजक गौरिक शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक चेतन ठाकुर, अधिवक्ता इंद्र नेगी (जिला प्रमुख किन्नौर) और दीपक कुंडल (जिला प्रमुख रामपुर) प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के दौरान ABVP की कार्यपद्धति, सिद्धांत, इतिहास, परिसर सक्रियता और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। छात्रों को व्यवहारिक सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों में दक्ष किया गया।
नवीन घोषणाएं व दायित्व:
अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर कई कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपे गए, जिनमें शामिल हैं:
-
शिवांश शर्मा – विभाग कार्यालय मंत्री
-
अमन वर्मा – सोशल मीडिया जिला संयोजक, रामपुर
-
तन्वी खूदं – जिला प्रेस मीडिया संयोजक, रामपुर
-
नमु चौहान – राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक
-
शालिनी – खेलो भारत गतिविधि जिला संयोजिका
-
कृतिका – स्टूडेंट फॉर सेवा गतिविधि जिला संयोजक
-
सौरव (किन्नौर) – स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट जिला संयोजक
-
अंजना – एसएफडी
-
नेहा – एसएफएस
-
सानिया – राष्ट्रीय कला मंच
-
साहिल सोनी – खेलो भारत
-
सुरजीत नेगी – प्रेस मीडिया