Rampur Bushahr : अशोक पालसरा की नई पहाड़ी एल्बम “फ्लो पहाड़ी” बुशहर की संस्कृति को समर्पित

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

रामपुर बुशहर। लोकप्रिय पहाड़ी गायक अशोक पालसरा ने अपनी नई एल्बम “फ्लो पहाड़ी” के साथ एक बार फिर धमाल मचा दिया है। यह उनकी छठी पहाड़ी एल्बम है और यह पूरी तरह से बुशहर की समृद्ध संस्कृति पर आधारित है। हाल ही में इस एल्बम का विधिवत विमोचन नरसिंह सीए स्टोर के प्रबंधक राकेश पालसरा ने किया गया।

“फ्लो पहाड़ी” एल्बम बुशहर की जीवंत संस्कृति को खूबसूरती से दर्शाती है। इस एल्बम का फिल्मांकन रामपुर की सबसे दुर्गम पंचायत काशापाट के मनोरम स्थलों पर किया गया है, जो इसकी प्रामाणिकता और आकर्षण को और बढ़ाता है। एल्बम में अशोक पालसरा ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि इसका निर्देशन कुशल निर्देशक गुरी विर्क और अनुज सेनी ने किया है। इस एल्बम के निर्माता राकेश पालसरा हैं, जिन्होंने पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

गायक अशोक पालसरा ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य पहाड़ी संस्कृति को एक व्यापक मंच प्रदान करना है। उन्होंने पहाड़ी गीतों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया है, जो निश्चित रूप से श्रोताओं को पसंद आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले उनकी “चमत्कार”, “चमत्कार रिटर्न”, “डिस्को वॉल्यूम 1”, “डिस्को वॉल्यूम 2 डिस्को पंच” और “डिस्को ट्रेडिशनल” जैसी एल्बम भी आ चुकी हैं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा है। पालसरा ने उम्मीद जताई कि “फ्लो पहाड़ी” को भी दर्शकों का भरपूर प्यार और समर्थन मिलेगा।

वहीं, निर्देशक गुरी विर्क ने भी इस एल्बम को लेकर काफी सकारात्मकता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी संस्कृति पर आधारित यह एल्बम निश्चित रूप से लोगों के दिलों को छू जाएगी और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखेगी।

गीत सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

https://youtu.be/Grq8wAtvi-Y?si=VlAmVOfTPBCgc8l7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *