Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय एवं अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नैदानिक सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठा रही है, ताकि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर बुशहर में ठेकेदारों के लंबे समय से लंबित बिलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। ठेकेदारों द्वारा समय पर बिल न बनने की शिकायत पर नगर परिषद ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिस ठेकेदार का टेंडर पहले लगा है और जिसका कार्य समय पर पूरा हो चुका है, उसका बिल सबसे पहले बनाया जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद रामपुर में ठेकेदारों ने कार्यकारी अधिकारी को लिखित मांगपत्र सौंपा। ठेकेदारों ने बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्यों के बिल लंबे समय से लंबित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार के इच्छुक पुरुष उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पदों हेतु 5 फरवरी 2026 को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा कुल 120 पद अधिसूचित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, चंडीगढ़, जीरकपुर, मोहाली एवं खरड़ में की जाएगी। इस भर्ती के लिए दसवीं पास या फेल कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 168 सेमी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन  Solan Online Fraud : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक पेंशनर को खुद को पेंशन अधिकारी बताने वाले शातिर ठग ने निशाना बनाते हुए 4.90 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायण सिंह चौहान, निवासी वार्ड नंबर-3, सोलन बाईपास, को व्हाट्सएप कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पेंशन विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि पेंशन खाते…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू   हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में नशे का जाल फैलाने की कोशिश एक बार फिर नाकाम कर दी गई। शिमला पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए रोहड़ू के मेंहदली क्षेत्र से 83 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पंजाब के दो नशा तस्करों को दबोच लिया। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब जिला पुलिस ने नए साल में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान छेड़ रखा है। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और रात के सन्नाटे में नाकाबंदी कर दी गई। करीब 2:30 बजे संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी के…

Read More