एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के पर्यटन विभाग ने लीडरशिप डेवलपमेंट कैंप (LDC) का सफल आयोजन किया। इस कैंप में 49 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यटन विभाग के अध्यक्ष डॉ हीरामणि ने किया। उन्होंने बताया कि यह कैंप मास्टर्स इन टूरिज्म (MTA) और बीए टूरिज्म के सिलेबस से संबंधित है और इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से परिपक्व बनाना है। कैंप में विद्यार्थियों ने ट्रैकिंग, रिवर क्रॉसिंग, कैंपिंग, मैप रीडिंग, साहसिक पर्यटन इक्विपमेंट की जानकारी और हाई अल्टीट्यूड सिकनेस जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस बार का…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण II) के अंतर्गत, JICA-ODA के सहयोग से कुल्लू जिला के भूट्ठी विवर्स सहकारी समिति में 20 लाभार्थियों के लिए हथकरगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 17 को किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. हेम राज वर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक मंडी, और विशेष अतिथि सत्य प्रकाश ठाकुर, भूट्ठी विवर्स सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री, हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खंड परियोजना प्रबंधक कुल्लू, डॉ जयंत रतना ने भी भाग लिया। शुभारंभ समारोह में, मुख्यातिथि और विशेष अतिथि ने एक-दूसरे को कुलवी टोपी और मफलर देकर सम्मानित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर दीपावली के अवसर पर जन सुरक्षा और अग्निकांड रोकथाम के लिए रामपुर उपमंडल में 85 अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी किए गए हैं। ये लाइसेंस 17 से 20 अक्टूबर तक मान्य होंगे और विक्रेता केवल 17 अधिकृत स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री कर सकते हैं। अधिकृत पटाखा विक्रय स्थल:हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग स्टोर/टैरेस (चौधरी अड्डा के पास), डकोलर, नोगली, निरसु, दत्तनगर, भद्रास, निरथ, चूआबाग, खनेरी, पदम नगर, झाकड़ी बस स्टैंड, ननखरी बस स्टैंड, तकलेच बस स्टैंड, मेमोरियल मैदान ज्यूरी, बोंडा, घराट तथा सराहन (बस स्टैंड के पास)। मुख्य सुरक्षा निर्देश: अग्निशमन विभाग: सभी विक्रय…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के सभागार में शनिवार को पोषण माह अभियान 2025 का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और पोषाहार प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद “एक पेड़ मां के नाम, एक बूटा बेटी के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि अनुपम कश्यप ने कहा कि बच्चों को शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि शिक्षा इंसान को सशक्त नागरिक बनाती है और राष्ट्र के विकास की नींव…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर दुग्ध उत्पादक यूनियन ने मिल्कफेड पर दूध उत्पादकों के दो माह से अधिक के बकाया भुगतान को लंबित रखने का आरोप लगाया है। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि दिवाली से पहले सभी दुग्ध उत्पादकों को उनका बकाया भुगतान जारी किया जाए, ताकि उनकी दिवाली फीकी न पड़े। यूनियन के अध्यक्ष बिहारी सेवगी और सचिव विरेंद्र भलूनी ने बताया कि दत्तनगर स्थित मिल्कफेड चिलिंग प्लांट प्रदेश का सबसे बड़ा दुग्ध एकत्रीकरण केंद्र है, फिर भी यहां के उत्पादकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना…