Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर के झाकड़ी स्थित प्राचीन देवी साहिबा लाटी जाहरी, खड़काग मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ  एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) एवं एसजेवीएन फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कोठी का शिलान्यास कर किया। इस परियोजना के तहत एसजेवीएन द्वारा कुल ₹36,28,379 की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिसमें से पहली किश्त ₹14,51,352 जारी की गई है। अपने संबोधन में अजय कुमार शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्था स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक धरोहरों को संजोने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने…

Read More

शिमला। चौपाल स्थित पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह और एल्युमिनी मीट का आयोजन किया गया। वीरवार शाम को आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनी और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार, पूर्व विद्यार्थियों और स्थानीय जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय चौपाल क्षेत्र की शिक्षा का आधार स्तंभ रहा है और यहां से अनेक विद्यार्थियों ने राज्य व देश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। शिक्षा मंत्री…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने विकास के लिए आर्थिक संकट का हवाला देने के बावजूद मंत्रियों, विधायकों और विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के वेतन और भत्तों में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है। विधानसभा के बजट सत्र में पारित वेतन-भत्ता संशोधन विधेयकों को अब राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद ये एक्ट बन गए हैं। विधायकों का वेतन 55 हजार से बढ़कर 85 हजार रुपये नए एक्ट के अनुसार अब हिमाचल के विधायक का मूल वेतन 85,000 रुपये हो गया है, जो पहले 55,000 रुपये था।इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र भत्ता: ₹1.20 लाख प्रतिमाह, कार्यालय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला, हिमाचल प्रदेश: अपने दो दिवसीय विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल विश्राम गृह का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और प्रशासन को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे क्षेत्र के लोगों के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिमला: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज 254 बच्चों को दो प्रेरक पुस्तकें वितरित कीं। यह पहल द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत की गई है, जिसमें उपायुक्त ने मशोबरा स्कूल को गोद लिया है। उपायुक्त ने बच्चों को “Letters From A Father To His Daughter” और “विंग्स ऑफ़ फ़ायर” पुस्तकें दीं। उन्होंने कहा कि इन किताबों का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत और ज्ञान का विकास करना है। साथ ही स्काई हाई ड्रीम संस्था की मदद से बच्चों पर रिसर्च किया जाएगा कि इन किताबों…

Read More