एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश का प्रतिष्ठित सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। बी.एड. स्तर पर चार बार और एम.एड. स्तर पर दो बार सम्मानित यह संस्थान पिछले 20 वर्षों से समाज को प्रशिक्षित और निष्ठावान शिक्षक प्रदान कर रहा है। संस्थान के प्रशिक्षु हर वर्ष सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में नियुक्त होते हैं, जो इसकी उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। इसी उत्कृष्टता को देखते हुए Praxis Media द्वारा संस्थान को National Education Excellence Award से सम्मानित किया गया है। संस्थान प्रशिक्षुओं के लिए TET/CTET की नि:शुल्क कक्षाएँ…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर दरकाली पंचायत के धंस रहे शरनाल गांव का विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। टीम में स्थानीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, भू-संरक्षण विभाग, खंड विकास कार्यालय और पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2023 से यह गांव लगातार धंस रहा है, लेकिन अब तक इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। इस बरसात में गांव का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है, जबकि दो परिवार पूरी तरह बेघर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी विभागों ने कार्रवाई नहीं की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि आईजीएमसी शिमला में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि एआइएमएसएस चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में पहले ही यह सुविधा शुरू की जा चुकी है। अब आईजीएमसी में कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) की महिला रोगियों के लिए 40 बेड रोबोटिक सर्जरी हेतु आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्देश दिए कि आईजीएमसी में गाइनी की रोबोटिक सर्जरी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला की काली बाड़ी में हिमाचल प्रदेश के संयुक्त अनुसूचित जाति वर्ग के संगठनों का राज्यस्तरीय अधिवेशन ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में प्रदेश के 35 संगठनों के लगभग 400 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन की अध्यक्षता सभी संगठनों के नेतृत्वकारी साथियों ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन जगत राम ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव राकेश सिंघा और पूर्व महापौर शिमला संजय चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी संगठन “शोषण मुक्ति मंच” के साझा बैनर तले जातिगत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में जैव प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र, शिमला के सहयोग से “स्टार्टअप उत्सव – युवा नवप्रवर्तकों को सशक्त बनाना” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया मुख्य अतिथि और उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आईक्यूएसी संयोजक डॉ. टी.डी. वर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र से आए डॉ. रविकांत भाटिया, डॉ. अजय सूद और डॉ. अशोक कुमार…