एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला किन्नौर की रूपी पंचायत के गुरगुरी गांव के लोगों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। वर्षों से जिस सड़क निर्माण कार्य की प्रतीक्षा ग्रामीण कर रहे थे, वह सपना आखिरकार साकार हो गया। साथ ही एचआरटीसी बस सेवा की शुरुआत ने ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सचिव अमर खोजान नेगी, ग्राम पंचायत रूपी के प्रधान रामेश्वर नेगी, बीडीसी सदस्य मंगला खोजान, कान सिंह, सुरेंदर सहित कई ग्रामीणों ने मिलकर प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हमीरपुर सुबह साढे छह बजे हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में आयोजित ‘रन फॉर रेजिलियंस’ दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर की प्रवक्ता (अंग्रेजी विषय) अनुपमा शर्मा ने क्रॉस कंट्री में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल की आठ छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में दौड़ प्रतियोगिता ने हिस्सा लिया। इसमें कक्षा आठ की संजना ने टॉप 10 में स्थान हासिल कर नगद राशि भी प्राप्त की। स्कूल प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने अनुपमा की जीत पर हार्दिक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर, 14 अक्टूबर 2025। डिग्री कॉलेज रामपुर बुशहर के रसायन शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने राजपुरा स्थित जल शक्ति विभाग, नोगली के जल शोधन संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पेयजल शोधन में अपनाई जाने वाली विभिन्न वैज्ञानिक विधियों और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान बी.एससी. द्वितीय वर्ष और अंतिम वर्ष के छात्रों ने संयंत्र अधिकारियों से बातचीत कर तलछटीकरण (Sedimentation), निस्पंदन (Filtration) और क्लोरीनीकरण (Chlorination) जैसी जल शोधन की महत्वपूर्ण तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने यह भी सीखा कि प्रयोगशाला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय रामपुर में महाविद्यालय पुस्तकालय समिति द्वारा विजय बुक डिपो रामपुर के सहयोग से एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह शैक्षणिक आयोजन महाविद्यालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपन्न हुआ। पुस्तक प्रदर्शनी छात्रों को विभिन्न विषयों की पुस्तकों से अवगत कराने तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई थी। प्रदर्शनी में प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्य, विज्ञान, वाणिज्य, इतिहास, तथा समसामयिक विषयों से संबंधित पुस्तकों का विस्तृत संग्रह प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पुस्तकों का अवलोकन किया और कई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जनजातीय जिला किन्नौर के शारबो में आपदा न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन क्षमताओं को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर कमांडेंट होमगार्ड सुरेश चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यदि ग्रामीण स्तर पर त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया दी जाए, तो आपदा के समय जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान, जिले की विभिन्न पंचायतों के आपदा स्वयंसेवियों को…