एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक संघ की रामपुर इकाई ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर दुग्ध उत्पादकों की कई ज्वलंत समस्याओं और मांगों को लेकर ध्यान आकर्षित किया है। यह ज्ञापन उप मंडल अधिकारी नागरिक, रामपुर के माध्यम से भेजा गया। रामपुर के संयोजक प्रेम चौहान, देवकी नंद, तुला राम शर्मा व पूर्ण ठाकुर आदि ने बताया कि अगस्त और सितम्बर 2025 के दूध का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे किसान वर्ग आर्थिक संकट में है। दुग्ध उत्पादकों की प्रमुख मांगों में सभी सोसाइटियों में दूध की गुणवत्ता मापने के लिए टेस्टिंग मशीनें…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 31वीं बैठक में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए 28 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में लगभग ₹1734.65 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 5388 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिमाचल को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनने की दिशा में एक और कदम है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने निर्देश दिए क प्रत्येक परियोजना में कौशल-वार रोजगार का विवरण शामिल किया जाए। राज्य में श्रम-प्रधान और हरित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत खड़ापत्थर के समीप स्थित ओडी गांव में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आग ने दो परिवारों के सपनों को राख कर दिया। इस अग्निकांड में करीब 85 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र सिंह और उनके भाई हरदयाल सिंह के संयुक्त मकान में अचानक आग लग गई। हादसे के समय घर में सुरेन्द्र सिंह अकेले मौजूद थे। उन्होंने देखा कि मकान की दीवार से लगी तारों में आग लगी है और थोड़ी ही देर में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) किन्नौर द्वारा आयोजित सात दिवसीय संयुक्त अभ्यास किन्नौर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर द्वारा रक्छम में किया गया। यह विशेष प्रशिक्षण अभ्यास 13 अक्तूबर से 19 अक्तूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया दल, होम गार्ड, तथा किन्नौर माउंटेनियरिंग, स्कीइंग एंड रेस्क्यू एसोसिएशन के सदस्य भाग ले रहे हैं।इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिले में आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता, समन्वय और क्षमता निर्माण को मजबूत करना है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रभावी और तीव्र प्रतिक्रिया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर परिषद बिलासपुर द्वारा आयोजित दीवाली हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ चम्पा पार्क, बिलासपुर में किया गया। यह प्रदर्शनी 11 से 20 अक्तूबर 2025 तक चलेगी और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम बताया। प्रदर्शनी का उद्देश्य इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है: महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देना। उनके हस्तनिर्मित उत्पादों को बाजार से…