एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर डीएवी प्रबंधन समिति, नई दिल्ली के निर्देशानुसार डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में “Run for DAV 2025” का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और विद्यार्थियों व अभिभावकों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौड़ प्रतियोगिता में अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य श्री अकलुष महाजन जी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। अभिभावक वर्ग के विजेता 👩 महिला वर्ग में स्वर्ण पदक सुभद्रा, रजत पदक स्नेहा और कांस्य पदक…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ ने रामपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सरकार से सीधा सवाल किया है कि आखिर दो महीने बीत जाने के बाद भी दुग्ध उत्पादकों को दूध का भुगतान क्यों नहीं किया गया है? इस मुद्दे ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नींव को हिला कर रख दिया है। संघ के संयोजक प्रेम चौहान ने कहा कि दूध उत्पादक गरीब और मध्यमवर्गीय किसान है, जो पशुपालन को अपनी आजीविका का मुख्य साधन मानते हैं, आज आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। नवरात्रे, दशहरा और करवा चौथ जैसे बड़े त्यौहार बीत गए, लेकिन दूध…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। सोनिया गांधी रविवार को ही शिमला पहुंच गई थीं, जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदेशभर से हजारों समर्थक अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। 🔹 रिज मैदान पर तैयारियां…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के करसोग में ₹188.8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 34.25 करोड़ रुपये की लागत से बने संयुक्त कार्यालय भवन, 1.67 करोड़ की लागत से बने विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान कार्यालय, ₹29.51 लाख की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र तृमण, ₹90.11 लाख से माहूंनाग मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, ₹71.57 लाख से मैंहंडी ग्राम पंचायत के कार्य, ₹13 लाख से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भन्थल, ₹32.74 लाख से ग्राम पंचायत सामुदायिक केंद्र सूई कुफरीधार और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया। देश के 100 आकांक्षी जिलों में हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर इस योजना में एकमात्र चयनित जिला है। बिलासपुर स्थित किसान भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कृषि उत्पादकता बढ़ाने का उद्देश्य राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का उद्देश्य कृषि…