Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को शिमला ग्रामीण क्षेत्र के कुफरीधार में कुफरीधार से शनोल सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 2 किलोमीटर 160 मीटर लंबी बनाई जाएगी। परियोजना पर कुल 90 लाख रुपए की लागत आएगी, जिसमें से 20 लाख रुपए की राशि लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी की जा चुकी है। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता दे रही है। शिमला ग्रामीण में इस…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के करसोग विधानसभा क्षेत्र में कई बड़ी विकास योजनाओं की घोषणा की है। करसोग के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आगामी वर्ष से सीबीएसई पैटर्न पर आधारित होगा। इसके लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट और 66 केवी सब स्टेशन की स्थापना की घोषणा भी की। साथ ही तिब्बन और पांगणा को सीबीएसई स्कूल में बदलने, सनारली, मतेड़ और बनेड़ा में पटवार सर्कल खोलने और तत्तापानी से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरमु केल्टी में पंचायत घर बरमु का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा किया गया। यह बहुमंजिला पंचायत घर 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। उद्घाटन अवसर पर मंत्री ने जानकारी दी कि नए पंचायत घर में प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक के लिए कार्यालय, बैठक हॉल, सामान्य सेवा केंद्र और दो शौचालय बनाए गए हैं। पहले पंचायत घर किराए के कमरे में संचालित होता था, लेकिन अब नए भवन से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पहले पंचायत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर SOCH Literary Society ने महाविद्यालय परिसर में ग्रीन रिबन अभियान का आयोजन कर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की एक सराहनीय पहल की। इस अभियान के अंतर्गत समिति के सदस्यों ने प्राचार्य और शिक्षकों को ग्रीन रिबन लगाकर मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन का प्रतीक प्रस्तुत किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और समाज में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना और इसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। शिक्षकों ने इस अवसर पर छात्रों का मनोबल बढ़ाया, उन्हें मार्गदर्शन और मानसिक समर्थन प्रदान किया, जिससे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2025 में आयोजित होंगी। परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी। HPBOSE तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए प्रश्नपत्र मुहैया करवाएगा। हालांकि, आठवीं कक्षा के गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषयों के प्रश्नपत्र संबंधित विद्यालय स्वयं तैयार करेंगे। आठवीं की परीक्षा 27 नवंबर और तीसरी-पांचवीं की परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होंगी। 🗓️ 27 नवंबर से शुरू होंगी आठवीं…

Read More