एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंडर 14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तकलेच, रामपुर बुशहर में भव्य रूप से आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 21 खंडों के लगभग 850 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। कबड्डी, वालीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, जूडो और कुश्ती जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उद्घाटन समारोह में प्रधान ग्राम पंचायत तकलेच नमिता शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मार्च पास्ट की सलामी ली। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं स्टाल भेंट कर…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में ज़िला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता एवं पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में ज़िले के 7 जोनों से चयनित 110 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात सभी टीमों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मंचासीन अतिथियों को सलामी दी। मुख्य अतिथि रतन चंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर स्वास्तिक सोसायटी द्वारा आयोजित बुशहर प्रीमियम लीग का भव्य शुभारंभ सोमवार देर शाम रामपुर महाविद्यालय में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से की गई, जिसके बाद पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल छा गया। आठ टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महामुकाबला इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं: बॉल ब्रैकर, बैट ब्रैकर, डीजे नेशन, सीएमसी खशधार, डिटेटर भावानगर, सनगिरी स्नो…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित ओक ओवर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस राहत सामग्री को अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब द्वारा उपलब्ध करवाया गया है, जिसमें कुल 161 किट शामिल हैं। इन किट्स में सूखा राशन, बर्तन, कंबल, तिरपाल और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामग्री संबंधित उप-मंडल मजिस्ट्रेटों के माध्यम से सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने लायंस क्लब के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस मानसून सीजन में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन, रामपुर की वार्षिक बैठक का आयोजन नृसिंह मंदिर में अध्यक्ष बांका राम भलूनी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत एसोसिएशन के दो सदस्यों दर्शन दास कायथ (पूर्व महासचिव) और आनंद नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एसोसिएशन के कुछ रिक्त पदों को भरने के लिए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें प्रेम मेहता को महासचिव, वीर सिंह कपूर को कोषाध्यक्ष, ऋषि रोच को संयुक्त…