एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा बीसीसीआई के सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश की टीम 8 अक्तूबर से मैदान में उतरेगी। टीम का लक्ष्य नॉकआउट राउंड में जगह बनाना है। इस बार टूर्नामेंट ग्वालियर में खेला जा रहा है, जहां 8 से 19 अक्तूबर तक लीग मुकाबले होंगे हिमाचल की महिला टीम अपने पूल एलीट सी में सात अन्य टीमों से भिड़ेगी। इनमें कर्नाटक, ओडिशा, हरियाणा, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश की टीमें शामिल हैं। पहला मुकाबला 8 अक्तूबर को कर्नाटक के खिलाफ खेला जाएगा, जबकि अंतिम लीग मैच 19 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ से होगा। एचपीसीए ने की टीम…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शिमला अनुपम कश्यप ने पंचायत चुनावों हेतु मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण संबंधी अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायतों के लिए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) डोडरा क्वार को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी पुनरीक्षण प्राधिकारी होंगे। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियों का निपटारा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक मतदाता सूचियाँ 6 अक्टूबर, 2025 को प्रकाशित की जाएंगी। दावे और आपत्तियां 8…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड, वीपीओ झबोला, तहसील झंडूत्ता, जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला, देवेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या 10वीं फेल भी पात्र, आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई कम से कम 168 सेमी और वजन 52 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू शेड्यूल: 08 अक्टूबर 2025 – उप-रोजगार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मोहाली पंजाब के खरड़ में विला प्लाजियो सोसायटी (खानपुर) में शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। पार्टी में शामिल एक दोस्त ने अपने ही साथी शिवांग राणा की गोली मारकर हत्या कर दी। शिवांग राणा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल की पंचायत दिलवां के दियाड़ा गांव का रहने वाला था और ऊना सरकारी कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वारदात का आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हैरी भी ऊना का रहने वाला है। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। खरड़ पुलिस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भारतीय जनता पार्टी कौल सिंह नेगी और नीना शर्मा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया। जिसे लेकर रामपुर विधानसभा के तीनों भाजपा मंडलो में खुशी की लहर है। मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि प्रदेश नेतृत्व ने हमारे समर्पित नेताओं पर विश्वास जताया है। कौल नेगी और नीना शर्मा दोनों संगठन के मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी कार्यशैली और निष्ठा पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।” भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को संगठन की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं में विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों…