Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त एवं अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति, जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 07 अक्टूबर, 2025 कर दी गई है। आवेदन करने वाले विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिला किन्नौर में आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कैसे करें कक्षा 9वीं के लिए आवेदन करने हेतु इस लिंक पर जाएं:https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/ कक्षा 11वीं के लिए आवेदन करने हेतु इस लिंक पर जाएं:https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैंकों को निर्देश दिए कि शिक्षा ऋण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रचार-प्रसार तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए बैंकों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। ग्राम सभाओं में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाने के निर्देश उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन और सामाजिक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शारदीय नवरात्रि 2025 का पावन पर्व नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन परिसर में श्रद्धा, उल्लास और दिव्यता के संग प्रारंभ हुआ। माँ दुर्गा के जयकारों, वैदिक मंत्रोच्चारण और दीपों की रश्मियों से समस्त परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस वर्ष नवरात्रि का शुभारंभ 22 सितंबर से हुआ और इसका समापन 2 अक्टूबर को विजयादशमी और रावण दहन के साथ होगा। 30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी, 1 अक्टूबर को महानवमी तथा 2 अक्टूबर को दशहरा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। देवी प्रतिमा की स्थापना और अभिषेक 28 सितंबर को NJHPS की सांस्कृतिक समिति द्वारा ग्राउंड…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा से प्रभावित सड़कों और ढांचागत संरचनाओं की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से रामपुर डिवीजन को लगभग 17 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य पूरी मजबूती और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मंत्री ने आज रामपुर के तकलेच क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित सड़कों का निरीक्षण किया और कहा कि वर्तमान में सरकार की प्राथमिकता उन सड़कों की बहाली है जो…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 20 में से 18 विभागीय प्रतिनिधियों पर निर्विरोध विजय प्राप्त की है। यह सफलता न केवल संगठन की मजबूत जमीनी पकड़ का प्रतीक है, बल्कि छात्रों के बीच उसकी लोकप्रियता और विश्वास को भी दर्शाती है। ABVP की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने इस मौके पर बयान देते हुए कहा, “यह जीत सेवा और संघर्ष की विचारधारा पर काम करने वाले संगठन की है। ABVP ने हमेशा छात्रहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना है, और यह जीत…

Read More