Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जी बी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर की महिला शिकायत एवं निवारण समिति द्वारा 23 से 30 सितंबर तक एक सप्ताह तक चलने वाला हीमोग्लोबिन (HB) जांच शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना था। शिविर का आयोजन “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, रामपुर के सहयोग से किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलेज परिसर में छात्राओं के रक्त नमूने लिए और ऑन-साइट HB परीक्षण किए। महाविद्यालय की समिति संयोजक डॉ. अनुराधा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। किन्नौर जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 89 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति, लाल बत्ती तोड़ने, ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन का प्रयोग, हेलमेट व सीट बेल्ट न पहनने जैसे गंभीर मामलों में की गई है। उपायुक्त ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला शिमला द्वारा राजभाषा पखवाड़ा–2025 के अंतर्गत ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गोथिक हॉल में जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में भाषण, कविता वाचन, बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी, और राजभाषा एवं लोक संस्कृति जैसे विषयों पर केंद्रित गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से आए 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि का संबोधन कार्यक्रम के समापन समारोह में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता छात्रों को पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’, शिमला से छह अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन प्रदेश में अपराध जांच को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पहली तैनाती इन जिलों में पहले चरण में ये वैन तीन जिला फोरेंसिक इकाइयों (बद्दी, नूरपुर और बिलासपुर), जुन्गा स्थित राज्य फोरेंसिक लैब और धर्मशाला व मंडी स्थित क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं में तैनात की जाएंगी। SOP और जैकेट का अनावरण इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “फोरेंसिक साक्ष्य संग्रह, संरक्षण और भंडारण”…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। विश्वप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक कुल्लू पहुंचेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन कुल्लू ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। 21 पार्किंग स्थल चिन्हित, 2000 गाड़ियों की क्षमता उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने बताया कि कुल्लू में 21 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां करीब 2000 छोटी-बड़ी गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी। चिन्हित पार्किंग स्थलों की सूची व क्षमता-…

Read More