एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार सड़कों, पुलों, ग्रामीण पेयजल-सीवेज परियोजनाओं के निर्माण, सुदृढ़ीकरण के अलावा बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर 419 करोड़ रुपये खर्च करेगी। विकास कार्यों के लिए आरआईडीएफ के तहत नाबार्ड ने इस राशि को बतौर वित्तीय ऋण मंजूरी दे दी है। सरकारी विभागों को अपने-अपने विभागों में स्वीकृत परियोजनाओं का प्रशासनिक अनुमोदन कर 30 दिन के भीतर नाबार्ड को भेजना होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर योजना विभाग ने नाबार्ड के लिए सभी विधायकों से सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, सीवेज परियोजनाओं, बाढ़ प्रोटेक्शन कार्यों व माइनर इरिगेशन परियोजनाओं संबंधी प्राथमिकताएं मांगी थीं। विधायकों की…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला में कुत्तों और बंदरों की बढ़ती समस्या से परेशान लोगों की आवाज को बुलंद करते हुए शिमला नागरिक सभा ने आज जिला आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सभा ने मांग की कि आम लोगों पर जानवरों के हमलों को रोकने के लिए नगर निगम को जमीन पर दिखने वाली ठोस नीति बनानी चाहिए। सभा के अनुसार, बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक से शहरवासियों में भय का माहौल है। नगर निगम द्वारा अब तक की गई चर्चाएं केवल कागज़ी कार्रवाई तक सीमित रही हैं और जमीन पर इसका कोई असर नहीं दिखता। सभा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। वन अधिकार अधिनियम 2006 को ग्रामीण और जनजातीय समुदायों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से चौपाल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। राजस्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि एफआरए अधिनियम 2006 की जटिलताओं के कारण पात्र लोग अक्सर अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता को भी इस अधिनियम की संपूर्ण जानकारी हो, ताकि इसका लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला शिमला के रामपुर उपमंडल स्थित पृथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी में 20 से 27 नवंबर 2025 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस प्रस्तावित भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने भर्ती स्थल पर पानी, बिजली, मोबाइल टॉयलेट, सफाई व्यवस्था, मेडिकल टीम, ट्रैफिक कंट्रोल और फायर सेफ्टी जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। प्रदेश के लोक निर्माण एवं नगर नियोजन मंत्री राजा विक्रमादित्य सिंह का रामपुर में पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ नवविवाहिता पत्नी डॉ. अमरीन कौर भी पहली बार राजपरिवार के तौर पर रामपुर पहुंचीं, जहां उन्हें राज दरबार में पारंपरिक सम्मान और पूजा-अर्चना के साथ गृह प्रवेश कराया गया। पूर्व सांसद और प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राजमाता प्रतिभा सिंह भी इस मौके पर उपस्थित रहीं। जैसे ही विक्रमादित्य सिंह रामपुर के भद्राश पहुंचे, वहां लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र, फूल मालाएं, और ढोल-नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया। राजपरिवार की नई…