Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रिकांगपिओ/शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का कहर टूटा है। वीरवार देर रात करीब तीन घंटे लगातार हुई तेज बारिश के बीच तरांडा पंचायत के थाच गांव में बादल फटा। इससे यहां भारी नुकसान हुआ। बादल फटने के बाद आए मलबे की चपेट में आने से खेत पूरी तरह बह गए, जबकि कुछ गाड़ियां भी बहने की सूचना है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रात को जब लोगों को बादल फटने का अंदेशा हुआ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर हिमाचल के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ग्राम पंचायत करलोटी में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजन का कल्याण और जन समस्याओं का समाधान है। पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। धर्माणी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में पहले देशभर में 21वें स्थान पर था। सरकार के अथक प्रयासों से अब राज्य तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़  पंजाब सरकार ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। अब इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) करने वाले विद्यार्थियों को डबल फायदा मिलेगा। आईटीआई कोर्स पूरा करने के साथ ही वे सिर्फ दो अतिरिक्त परीक्षाएं देकर 10वीं और 12वीं की शैक्षणिक योग्यता का सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकेंगे। पहले विद्यार्थियों को आईटीआई के बाद अलग से पढ़ाई कर शैक्षणिक प्रमाणपत्र लेना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी होती थी। लेकिन अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से किए गए नए एमओयू के तहत यह सुविधा उपलब्ध होगी। नई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कोटखाई(शिमला) । हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना कोटखाई के अंतर्गत बाघी में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 45 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस दौरान तीन युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी बाघी एएसआई विपिन अपने स्टाफ के साथ गुम्मा के पास गश्त पर थे, जब उन्हें सूचना मिली कि कार संख्या HP55-0031 नारकंडा से बाघी की ओर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, इस कार में सनी बड़ाईक, रविंदर ठाकुर और रजत कुमार सवार थे, जो…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एफ.आर.एच. नोगली में एक दिवसीय सांप-हैंडलिंग और रेस्क्यू प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड फॉरेस्ट स्टाफ और रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) को सांपों को सुरक्षित रूप से पकड़ने, बचाने एवं पुनर्वास की तकनीकों में दक्ष बनाना था, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस प्रशिक्षण का संचालन दो अनुभवी विशेषज्ञों—श्री सुरेन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO), पांवटा साहिब रेंज, और श्री वीरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ वनरक्षक, सिंबलबारा राष्ट्रीय उद्यान—द्वारा किया गया। दोनों विशेषज्ञ अब तक सैकड़ों सफल सांप-रेस्क्यू अभियानों का हिस्सा रहे हैं और हिमाचल प्रदेश…

Read More