Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मंडी जिले में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का शुभारंभ सुंदरनगर स्थित किसान प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल, बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उपायुक्त ने पोषणयुक्त व्यंजनों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और सभी को “सही पोषण, देश रोशन” की शपथ दिलाई। स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के विशेषज्ञों ने शिशु आहार, मातृ पोषण और संतुलित जीवनशैली पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के आई.टी.डी.पी. भवन में राजस्व लोक अदालतों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर व्यवस्था परिवर्तन के लक्ष्य को साकार कर रही है। राजस्व मंत्री ने बताया कि आम लोगों को घर-द्वार पर राजस्व से संबंधित मामलों का निपटान सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रदेश में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करें ताकि वास्तव…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने लगातार चौथे दिन आनी उपंडल के खादवी, जाओं और जलोड़ी क्षेत्रों में आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों में आधारभूत सेवाएं बहाल करने और राहत कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने आनी विधानसभा क्षेत्र में भूस्खलन और आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन आनी अस्पताल में भूस्खलन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए, बीएसएनएल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तकनीकी पहलुओं पर काम करने के निर्देश दिए। खादवी क्षेत्र में सड़क मार्ग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी रामपुर अपने 8वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन 21 सितंबर को पदम् वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर के सभागार में कर रहा है। इस खास अवसर पर आसपास के 25 स्कूलों के स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम रामपुर, हर्ष अमरेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। विशेष रूप से अस्पताल प्रभारी डॉ. रोशन लाल कौंडल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शक्ति सिंह नेगी, डॉ. पदम शर्मा, डॉ. संदीप नेगी और पदम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार को आमंत्रित किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। एसएफआई शिमला जिला इकाई ने नामांकित छात्र केंद्रीय संघ (SCA) के खिलाफ और छात्र संघ चुनावों की बहाली के समर्थन में ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह विरोध न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के छात्र समुदाय को प्रभावित कर रही समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिमला जिला एसएफआई अध्यक्ष विवेक नेहरा ने कहा: “नामांकित एससीए छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। यह व्यवस्था सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास है।” उन्होंने मांग की कि छात्र संघ चुनावों…

Read More