एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को भाजपा मंडल रामपुर ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और देवभूमि के देवी-देवताओं से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। कौल सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में सितंबर माह में सामान्य से 136% अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि पूरे मानसून सीजन के दौरान अब तक 45% अधिक वर्षा हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि इस मानसून सीजन में अब तक 417 लोगों की मौत, 45 लोग लापता और लगभग ₹4,582 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। आपदा में कुल 15,022 संरचनात्मक क्षति दर्ज की गई है, जिनमें 1,502 घर पूरी तरह और 6,467 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा, नगर नियोजन, आवास, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है।” वे घुमारवीं सिविल अस्पताल में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। राजेश धर्माणी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है। इसी उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है ताकि हर महिला को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और उचित परामर्श मिल सके। प्राकृतिक जीवनशैली पर बल: राजेश धर्माणी ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर में उपमण्डलाधिकारी (ना.) हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में “हाथ से मैला ढोने (मैनुअल स्कैवेंजिंग) के रूप में रोजगार पर निषेध और पुनर्वास अधिनियम 2013” के अंतर्गत उपमण्डल स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिनियम के सभी महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह अधिनियम भारत में हाथ से मैला ढोने की अमानवीय प्रथा को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करता है। किसी भी व्यक्ति को मैनुअल स्कैवेंजिंग के लिए नियुक्त करना, मजबूर करना, या किसी भी रूप में संलिप्त रखना कानूनी अपराध है। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि अधिनियम का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर एसजेवीएन लिमिटेड के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने परियोजना परिसर झाकड़ी और डैम साइट नाथपा में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ में स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने, दूसरों को प्रेरित करने और प्रति वर्ष 100 घंटे स्वच्छता कार्य में समर्पित करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही हेल्प एज इंडिया की ओर से…