एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में अब 13 अक्तूबर को किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक आयोजन पहले वीरभद्र सिंह की जयंती पर 23 जून को प्रस्तावित था, लेकिन प्रदेश में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और जान-माल की भारी क्षति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। फाउंडेशन ने वीरभद्र सिंह की परंपरा का सम्मान करते हुए आपदा राहत कार्यों में योगदान दिया और 11 लाख रुपये…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर उपमंडल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सराहन को जोड़ने वाली ज्यूरी-सराहन सड़क को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने 25.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह सड़क 17 किलोमीटर लंबी है और क्षेत्र की प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल है, जिसकी स्थिति पिछले कुछ वर्षों से अत्यंत खराब बनी हुई थी। अब इस परियोजना के तहत सड़क को पूरी तरह से नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसमें पांच मीटर चौड़ी टायरिंग, डंगे, रिटेनिंग वॉल और जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण शामिल है। इन कार्यों से सड़क को भूस्खलन और बारिश के पानी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राज्य में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए गठित विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य था हिमाचल प्रदेश में चल रही और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना। इस दौरान भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, पर्यावरण संबंधी मुद्दों सहित राष्ट्रीय महत्त्व की चल रही और आगामी राजमार्ग परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन से संबंधित प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। ब्यास नदी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने भारी वर्षा के बाद जिले के सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिमला वर्षा राहत कार्य के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने और क्षतिग्रस्त सड़कों, जल और बिजली सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल, एडीएम ज्योति राणा, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, और विद्युत बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे। सेब सीजन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस रवीश ने निरमंड उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को सड़क मार्ग, बिजली, और पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निरमंड बस अड्डे का निरीक्षण करते हुए भवन की क्षति को गंभीरता से लिया और लोक निर्माण विभाग को भवन की स्थिरता के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। निरमंड के साथ लगते हट्टल गांव, नोर और राहणू पंचायत में भी भारी भूस्खलन और भवन…