एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश सरकार में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल ने आज मझेवली और फूंजा गांवों का दौरा किया। ये गांव हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। विधायक नंद लाल ने मौके पर पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और ज़रूरतों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन मिलकर राहत कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं, ताकि पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता और आवश्यक सेवाएं मिल सकें। उन्होंने आश्वासन दिया…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। जिला कुल्लू में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाते हुए उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्राथमिकता पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने बताया कि मलाणा क्षेत्र में अब तक 12.50 क्विंटल चावल, 15 क्विंटल आटा, 1.5 क्विंटल चीनी और 440 लीटर खाद्य तेल वितरित किया जा चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि कुल्लू जिले की 251 उचित मूल्य की दुकानों में राशन कार्ड धारकों के लिए आवश्यक खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के प्राचीन वृक्षों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। बिलासपुर के ब्रह्मपुखर क्षेत्र स्थित पवित्र पीपल वृक्ष, जिसे स्थानीय लोग ‘ब्रह्मा’ के नाम से जानते हैं, को सफलतापूर्वक जब्बल (निकट मार्कंड) में स्थानांतरित किया गया है। यह महत्वपूर्ण स्थानांतरण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के तकनीकी सहयोग और गाबा कंस्ट्रक्शन की सक्रिय भागीदारी से, वन विभाग की निगरानी एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्थानांतरण प्रक्रिया में वृक्ष की जड़ों और तनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। एनसीसी निदेशालय चंडीगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ‘शतुद्री वंदन सेलिंग अभियान’ का भव्य शुभारंभ मंगलवार को लुहणू घाट, बिलासपुर से हुआ। उपायुक्त राहुल कुमार ने इस विशेष नौकायन अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस अभियान में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के लगभग 70 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जिनमें 46 छात्र और 24 छात्राएं शामिल हैं। ये कैडेट्स अगले 10 दिनों तक गोविंदसागर झील में नौकायन करते हुए बिलासपुर, जगातखाना, रायपुर और नकराना जैसे पड़ावों पर रात्रि विश्राम करेंगे। अभियान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) रिकांगपिओ, जिला किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ कर दी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि कांता कुमारी ने जानकारी दी कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी https://cbseitms.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा की तिथि 07 फरवरी 2026 तय की गई है। कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु पात्रता: जन्म तिथि: 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के मध्य वर्तमान में (2025-26) कक्षा 8वीं में सरकारी/मान्यता प्राप्त विद्यालय में…