Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन 2025 का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय सम्मेलन को उन्होंने “सहकारिता के पुनर्जागरण का उत्सव” करार दिया।उन्होंने कहा कि हिमाचल में सहकारिता अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है, जो राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहा है। सहकारिता का इतिहास और भविष्य उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल को सहकारिता का जनक कहा जा सकता है। 1892 में पंजावर, जिला ऊना में गठित सहकारी समिति का पंजीकरण 1906 में हुआ था। उन्होंने सहकारिता के जनक मियां हीरा सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उप-प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रदेश सरकार और नाबार्ड के मुख्य कार्यालय के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने में निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इससे महत्वपूर्ण मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हुआ है। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड से ग्राउंड माउंटिड सौर परियोजनाओं को ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के अंतर्गत वित्त पोषण के लिए पात्र मानने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर महाविद्यालय इकाई ने आज महाविद्यालय परिसर में छात्रों की विभिन्न समस्याओं और प्रदेश स्तर की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने मांग की कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए। साथ ही प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी और नशा तस्करी पर कड़ी रोक लगाई जाए तथा कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए। शैक्षणिक संस्थानों में राजनीतिक ताला बंदी पर रोक लगाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को तुरंत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जहां कुल 15,747 मामलों का निपटारा आपसी सहमति और सुलह के आधार पर किया गया। इस निपटारे से लगभग ₹17.11 करोड़ की राशि का समझौता हुआ। इस विशेष आयोजन का निरीक्षण हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने किया। उन्होंने लोक अदालत की कार्यवाही में भाग लिया और न्यायिक प्रक्रिया की निगरानी की। 27,680 मामलों में से निपटारा हुआ 15,747 काजिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मंडी द्वारा आयोजित इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और लंबित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घोषणा की कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) घुमारवीं को शीघ्र ही अपना नया भवन मिलेगा। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक तौर पर 6 करोड़ रुपये की राशि निर्माण एजेंसी हिमुडा को जारी कर दी है। शेष राशि भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएगी। कुल मिलाकर इस परियोजना पर लगभग 15 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा। राजेश धर्माणी ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, घुमारवीं में जन समस्याएं सुनते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि…

Read More