एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। वन शहीद दिवस के अवसर पर फ़ॉरेस्टर वेलफेयर एसोसिएशन, वन वृत्त रामपुर ने रक्त दान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर के साथ मिलकर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप-अरण्यपाल गुर हर्ष सिंह और विशेष अतिथि सह-अरण्यपाल तेज सिंह ने अमर शहीद स्वर्गीय श्री होशियार सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उप-अरण्यपाल रामपुर ने वन शहीद दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन उन वीर अधिकारियों और कर्मचारियों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने वनों और वन्यजीवों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल-कोटखाई (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की कुड्डू पंचायत का दौरा किया। इस क्षेत्र में हाल ही में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक नुकसान हुआ है। मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और राहत कार्यों की समीक्षा की। रोहित ठाकुर ने जानकारी दी कि कुड्डू-सराजी मार्ग और शिलोल सड़क को बहाल कर दिया गया है। यह मार्ग सेब सीजन के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में इन्हीं सड़कों पर निर्भर रहना पड़ता है। मंत्री ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के ननखड़ी क्षेत्र में HPMC द्वारा C ग्रेड सेब की खरीद न करने से किसान बेहद आक्रोशित हैं। हालत यह हो गई है कि ग्राम पंचायत अड्डू के शीला गांव में किसानों ने मजबूरी में अपने सेब नालों में फेंक दिए हैं। देव राज, रमेश खंड, रमेश ठाकुर और अमित समेत कई बागवानों का कहना है कि इस साल प्राकृतिक आपदा और ओलावृष्टि से फसल पहले ही प्रभावित हुई है। अब जब C ग्रेड सेब की बिक्री भी रुक गई है, तो सेब सड़ने की कगार पर हैं। अड्डू पंचायत के प्रधान पिंकू खंड…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे इन इलाकों में अब स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने रामपुर में डॉक्टरों की तैनाती करते हुए आठ नए चिकित्सकों को नियुक्त किया है। इन नए आदेशों के तहत निम्न स्थानों पर डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है: सीएचसी सराहन: डॉ. मोनिका, डॉ. सुष्मिता, डॉ. गुलशन कुमार सीएचसी तकलेच: डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. शिवम गुप्ता सीएचसी गानवी: डॉ. लविश कालिया पीएचसी लालसा: डॉ. आशीष पीएचसी देवठी: डॉ. आदित्य इन नियुक्तियों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला महासू इकाई की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अरुण फालटा की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, चेतन ब्रागटा, अजय श्याम, शशि बाला, कौल नेगी, इंदु वर्मा, नरेश शर्मा, सुशील कड़शोली, राकेश डोगरा, संजय वर्मा और हरि चंद डोगरा उपस्थित रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “विकसित भारत 2047” का लक्ष्य देश को आत्मनिर्भर और वैश्विक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि…