एआरबी टाइम्स ब्यूरो घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने जानकारी दी है कि सीर उत्सव घुमारवीं 2025 का आयोजन 2 व 3 अक्तूबर को किया जाएगा। इस वर्ष उत्सव की थीम “नेचर नर्चर” रहेगी, जिसके अंतर्गत प्रकृति संरक्षण, लोक कला, संस्कृति और पर्यावरण पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह उत्सव सिर्फ एक पारंपरिक मेला नहीं बल्कि एक संदेशवाहक आयोजन होगा, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक संतुलन, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि सीर शब्द का अर्थ केवल आध्यात्मिकता नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज निगुलसरी स्थित भूस्खलन स्थल (ब्लॉक प्वाइंट) पर फंसे किसानों, वाहन चालकों और आम जनता से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ जनहित विरोधी तत्व इस संकट का फायदा उठाकर सेब और नकदी फसलों की आवाजाही में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा, “अगर कोई भी व्यक्ति किसानों की मेहनत से उगाई गई नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।” उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाषा एवं संस्कृति विभाग किन्नौर द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 140 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस आयोजन में राजकीय महाविद्यालय के नवाचार लिटरेरी क्लब ने भी अहम योगदान दिया। मुख्य अतिथि डॉ. उत्तम चंद चौहान, प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ ने कहा कि “राजभाषा पखवाड़ा” का उद्देश्य युवाओं को हिंदी से जोड़ना है, जिससे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कोटखाई(शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई उपमंडल का दौरा कर हाल ही में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोटखाई की लगभग 95 प्रतिशत सड़कें बहाल कर दी गई हैं, जिससे सेब सीजन 2025 में बागवानों को बड़ी राहत मिली है। मंत्री ने गुम्मा, खलटू नाला, बगैन, देवरी-खनेटी और चाशला-देवरीघाट जैसे क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लिया। उनके अनुसार, लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली लगभग 300 सड़कों को 170 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें से 40 करोड़ रुपये का नुकसान सिर्फ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने बुधवार को 12/20 क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित लालसा गांव और कूहल पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुई क्षति का जायज़ा लिया और प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही 6 परिवारों को 5,000 रूपए की फौरी राहत राशि तथा 20 परिवारों को तिरपाल वितरित किए। नन्द लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा के इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें…