Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन  चिट्टा तस्करी मामले में संलिप्त पाए गए कांस्टेबल को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोलन गौरव सिंह ने जानकारी दी कि थाना धर्मपुर के तहत गुप्त सूचना के आधार पर 19 जून 2025 को पुलिस टीम ने एक युवक हरीश शर्मा निवासी जदारी, कंडाघाट को 11.33 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि चिट्टा तस्करी में आरोपी के साथ ललित कंवर निवासी जाबली कसौली भी शामिल था, जो जिला सोलन पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। उसी दिन यानी 19 जून को कांस्टेबल ललित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में स्थापित राहत शिविर का दौरा किया और वहां रह रहे आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता “हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाना” है। उन्होंने बंजार उपमंडल के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। डीसी ने कहा कि जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें राहत केंद्रों में रखा गया है, वहीं किराये पर रहने वाले परिवारों का किराया भी प्रशासन देगा। उपायुक्त ने स्पष्ट…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला/कांगडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए आपदा की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीमित संसाधनों से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान कर रही है, लेकिन हिमाचल को केंद्र से विशेष राहत पैकेज की तत्काल आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की 68 प्रतिशत भूमि वन क्षेत्र में आती है, ऐसे में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा कर बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने चंबा, भरमौर, कांगड़ा सहित कई प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और कांगड़ा में उच्च स्तरीय बैठक में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। पीएम मोदी की बड़ी घोषणाएँ: हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों की जियोटैगिंग कर त्वरित सहायता। राष्ट्रीय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को 35 बोलेरो कैंपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी वाहन Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के माध्यम से मेसर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड से खरीदे गए हैं। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इन वाहनों की मदद से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी। विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंच, आपदा प्रबंधन, निरीक्षण एवं निगरानी कार्य अधिक प्रभावी और सुचारू रूप से किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा, “बोलेरो कैंपर से विभाग के अभियंताओं और निरीक्षण दलों को जमीनी स्तर तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे…

Read More