एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जिले के सभी उपमंडलों में ब्लैक स्पॉट्स की सूची तैयार की जाए, ताकि इनके सुधार के लिए वित्तीय प्रावधान किया जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग को उपमंडलवार सड़क दुर्घटनाओं का विस्तृत डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि उसके आधार पर ठोस कदम उठाए जा सकें। उपायुक्त ने संबंधित विभागों से यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, ब्लैक स्पॉट्स को प्राथमिकता से चिन्हित कर सुधार करने, सड़क चिन्हों व चेतावनी पट्टिकाओं की व्यवस्था करने…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, निरमंड (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए लैंडस्लाइड से एक बड़ा हादसा सामने आया। निरमंड ब्लॉक की घाटू पंचायत के शमारणी गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर ढह गया और एक ही परिवार के 8 लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अभी भी चार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। घायलों को उपचार के लिए निरमंड सिविल अस्पताल भेजा गया है। भूस्खलन की वजह से गांव के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां भालू के हमले में 11 साल की बच्ची की जान गई। जुवाली गांव की 11 वर्षीय मासूम पर जंगल में अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आयशा नाम की लड़की सुबह अपनी सहेलियों के साथ मवेशियों को चराने के लिए गांव के नजदीकी जंगल की ओर गई थी। उसी दौरान अचानक झाड़ियों से एक भालू निकल आया और उसने बच्ची पर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि बाढ़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं जिनके घर बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फसल बर्बादी पर प्रति एकड़ 20 हजार मुआवजे का एलान सरकार ने किसानों के लिए “जिसका खेत, उसकी रेत” पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। बाढ़ से दरियाओं की गाद किसानों के खेतों में जमा हो गई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़ चंडीगढ़ में दो अलग-अलग इमिग्रेशन कंपनियों की ओर से विदेश भेजने का झांसा देकर कुल 19 लोगों से 49 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला केस सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी मुस्कान ने शिकायत दी कि उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन देखने के बाद सेक्टर-17 स्थित नेक्सस ग्लाइड ओवरसीज कंसल्टेंट से संपर्क किया। कंपनी ने विदेश भेजने का भरोसा दिलाकर उससे 5.50 लाख रुपये ले लिए। इसी कंपनी ने पंजाब के छह अन्य लोगों से…