एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला/चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी दोपहर करीब डेढ़ बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर वे राज्य में हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। यह बैठक 1:30 से 2:15 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री आपदा प्रभावित चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई निरीक्षण करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांगड़ा…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को घुमारवीं में लोक निर्माण विभाग (PWD) और जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारी बरसात से प्रभावित बंद सड़कों और पेयजल आपूर्ति योजनाओं को युद्ध स्तर पर बहाल किया जाए। मंत्री ने बताया कि घुमारवीं क्षेत्र में आपदा से लगभग 50–55 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें पीडब्ल्यूडी को 45–47 करोड़ और जलशक्ति विभाग को लगभग 8 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। मंत्री धर्माणी ने कहा कि क्षेत्र की अधिकतर सड़कें छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई हैं, जबकि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। थाना कुमारसैन के तहत पुलिस चौकी नारकण्डा के मुख्य आरक्षी सुनील कुमार अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त व ट्रैफिक चेकिंग पर थे। इसी दौरान उन्होंने एमकेसी सेब मंडी की ओर जाते हुए मोटरसाइकिल नंबर HR88A-9751 को रोका। तलाशी लेने पर बाइक सवार शुभम (पुत्र ईश्वर सिंह, गांव हेतमपूरा, जिला भिवानी, हरियाणा, उम्र 29 वर्ष) व अंकित (पुत्र जगवीर, गांव बिलावल, जिला चरखी-दादरी, हरियाणा, उम्र 24 वर्ष) के कब्जे से 15.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। रामपुर पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ यह एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले की पुष्टि करते हुए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी लगातार दूसरे दिन निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट पर डटे रहे और राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 की सड़क बहाली कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों, श्रमिकों और मशीनरी ऑपरेटरों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में, आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और लोगों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विशेष रूप से यह भी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 2025 को लेकर दशहरा कमेटी और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस भव्य आयोजन की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान में लगने वाली दुकानों, प्रदर्शनियों और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए प्लॉटों की नीलामी 15 सितंबर से 30 सितंबर तक की जाएगी। नीलामी कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा इस प्रकार है: 15 सितंबर: रेडीमेड गारमेंट, टी स्टॉल, कृषि उपकरण मार्केट की नीलामी 16 सितंबर: लोकल झूले, टेंट मार्केट, बर्तन बाजार 17 सितंबर: होटल, ढाबा, होजरी, नए-पुराने जूते, ओपन स्पेस — जूता मार्केट व झूला मैदान (खुली बोली…