Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्यम वर्गीय परिवारों को जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार करके एक बड़ा तोहफ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की टैक्स प्रणाली जटिल और बोझिल थी, जिससे आम आदमी, खासकर मध्यम वर्गीय परिवार बुरी तरह प्रभावित होते थे। लेकिन अब जीएसटी दरों में कटौती, सरलता और तार्किकता लाकर सरकार ने एक बड़ा बदलाव प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि आज भारत की जीडीपी में खपत लगभग 202 लाख करोड़ रुपये है। यदि इन सुधारों के बाद खपत में केवल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने सोमवार को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और ज़मीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने नरैण और बाहली पंचायतों के कुन्नू, जराशी और बरांदली गांवों में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना और सहायता प्रदान की।  तत्काल राहत: आर्थिक सहायता और तिरपाल वितरण नंद लाल ने उन सात परिवारों को 5000-5000 रुपये की फौरी राहत राशि दी, जो पहले इस सहायता से वंचित रह गए थे। इसके अलावा चालीस परिवारों को तिरपाल वितरित किए गए ताकि वे अस्थाई रूप से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संयुक्त रूप से घंडल पंचायत घर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और पंचायत के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को जाता है। घंडल पंचायत शिक्षा और कौशल विकास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, जहां राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी, ज्यूडिशियल अकादमी, संस्कृत अकादमी और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान स्थापित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने का गौरव प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित ‘पूर्ण साक्षर हिमाचल समारोह एवं उल्लास मेला-2025’ में प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य इस उपलब्धि को निर्धारित समय सीमा से पूर्व हासिल करने में सफल रहा है। हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कौल सिंह नेगी ने सोमवार को रामपुर उपमंडल के बधाल और नैनी क्षेत्रों में भारी बरसात और भूमि धंसाव से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और प्रशासन से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने तथा राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग की। नेगी ने बताया कि नैनी क्षेत्र में भारी बरसात के कारण 4 मकान खतरे में हैं जबकि बधाल में हरि सिंह के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभावित…

Read More