Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला।  शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के खिलाफ STP कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन और सीटू (CITU) से संबंधित कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन निगम के प्रबंध निदेशक इंजीनियर वीरेंद्र ठाकुर के कार्यालय के बाहर किया गया, जहां यूनियन ने 24 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला कोषाध्यक्ष बालक राम, जिला सचिव हिमी देवी, आउटसोर्स यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र लाल पामटा, और अन्य प्रमुख नेताओं ने किया। इस दौरान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल और प्रबंधन के बीच करीब 90 मिनट तक बातचीत चली, जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी। प्रमुख मांगें: समान काम का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा, हिमाचल प्रदेश – सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) की 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी परियोजना में काम करने वाले ठेका मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 70वें दिन में प्रवेश कर गया। मजदूरों ने एसजेवीएन प्रबंधन की बेरुखी और श्रम कानूनों की अनदेखी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन अध्यक्ष गुरदास, मिलाप नेगी और महासचिव काम राज ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम होते हुए भी एसजेवीएन प्रबंधन ने मजदूरों की न्यायसंगत मांगों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यूनियन ने 23 जून 2023 को प्रबंधन को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  हिमाचल प्रदेश में हायर ग्रेड-पे को लेकर मचे विरोध के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा एलान किया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा जाएगा और शनिवार को जारी अधिसूचना को संशोधित किया जाएगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि भविष्य में होने वाली नई भर्तियों को अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन वर्तमान कर्मचारियों से यह लाभ वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के हितों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन हायर ग्रेड-पे खत्म करने की अधिसूचना के विरोध…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दत्तनगर और निरसू क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से तेंदूए की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। तेंदुए को दिन के समय भी दत्तनगर कॉलोनी के आसपास देखा गया, जिससे लोग खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और उन्हें स्कूल भेजने से भी डर रहे थे। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए थे। रविवार रात को राहत की खबर आई जब तेंदुआ निरसू में लगे पिंजरे में कैद हो गया। इस खबर के फैलते ही पूरे इलाके में लोगों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा प्राप्त कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सोमवार को शिमला स्थित पीटरहॉफ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसकी औपचारिक घोषणा की। देश में अब तक त्रिपुरा, मिजोरम और लक्षद्वीप को पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा मिला था। लेकिन अब हिमाचल प्रदेश 99.30% साक्षरता दर के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार, जब किसी राज्य की साक्षरता दर 95% या उससे अधिक हो जाती है, तब उसे…

Read More