Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर । नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में लोगों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निपटारा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जब भी वे अपने विधानसभा क्षेत्र में होते हैं, तो सबसे पहले लोगों से मिलना और उनकी शिकायतें सुनकर उनका निवारण करना सर्वोच्च जिम्मेदारी मानते हैं। धर्माणी ने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की समस्याओं का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूर्व जयराम ठाकुर सरकार की ओर से कर्मचारियों को दी गई हाई ग्रेड पे (Higher Grade Pay) की अधिसूचना को रद्द कर दिया है। यह अधिसूचना 6 सितंबर 2022 को जारी की गई थी, जिसमें 3 जनवरी 2022 से पहले नियुक्त 89 श्रेणियों के कर्मचारियों को दो साल की नियमित सेवा पूरी करने पर उच्च वेतनमान देने का प्रावधान था। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने शनिवार को इस अधिसूचना को वापस लेने की अधिसूचना जारी की। सरकार के इस निर्णय से 10 से 12 हजार कर्मचारी प्रभावित होंगे और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने के लिए बोर्ड में 150 श्रमिक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। यह कदम बोर्ड के सुचारू संचालन और कामगारों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज आयोजित बोर्ड की 51वीं बैठक में दी। बैठक में निर्णय लिए गए कि बोर्ड के कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए 150 श्रमिक मित्रों को आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किया जाएगा। ये श्रमिक मित्र कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और सोलन जिलों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने जानकारी दी कि बंजार उपमंडल के दूर-दराज क्षेत्रों, शांगड और तलाड़ा में 26 क्विंटल राशन का एयर ड्रॉप किया गया। उन्होंने बताया कि एयर फोर्स के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से शांगड में 12 क्विंटल और तलाड़ा में 14 क्विंटल राशन की आपूर्ति की गई। यह कदम खासकर उन क्षेत्रों में राहत पहुँचाने के लिए उठाया गया है, जो सड़कों से कटे हुए हैं। खराब मौसम के कारण सीमित उड़ानेंउपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अन्य स्थानों पर राशन की आपूर्ति के लिए हवाई उड़ानें प्रस्तावित थीं, लेकिन खराब मौसम के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में रोप-वे परियोजनाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे राज्य को स्विट्ज़रलैंड जैसा प्रमुख पर्यटन हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि यातायात में सुधार, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार के नए अवसरों का सृजन भी करना है। हिमाचल में प्रमुख रोप-वे परियोजनाओं का विस्तार प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोप-वे परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है, जिनसे न केवल धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि इनसे प्रदेश की कनेक्टिविटी भी बेहतर…

Read More