एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से हर संभव मदद कर रही है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार से कोई सहायता नहीं मिली है। उन्होंने भाजपा सांसदों से अपील की कि वे केंद्र पर दबाव बनाएं ताकि प्रभावितों को एक बीघा वन भूमि और विशेष राहत पैकेज प्रदान किया जा सके। मुख्यमंत्री ने मनाली के वशिष्ठ चौक, बाहंग, ओल्ड मनाली और अखाड़ा बाजार का दौरा कर भारी बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल ने आज दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल (रिपन अस्पताल), शिमला में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई, और संपर्क सेतु जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह अस्पताल की सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 👉 प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी: संपर्क सेतु निर्माण लागत: ₹1.90 करोड़…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र में दूध उत्पादकों को जुलाई और अगस्त महीने का भुगतान नहीं मिलने से रामपुर भाजपा ने सरकार के प्रति राेष व्यक्त किया है। दत्तनगर मिल्क प्लांट से जुड़े सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों को दो माह से दूध की अदायगी नहीं हुई है। भाजपा नेता कौल सिंह ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात करती है, लेकिन जमीनी सच्चाई इसके विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण दूध उत्पादकों के साथ-साथ दूध परिवहन करने वाले वाहन मालिकों को भी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पंचायत समिति सभागार रामपुर में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने की, जबकि संचालन उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरिंदर सिंह द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और विकास कार्यों, आपदा प्रबंधन और जनसमस्याओं पर गहन मंथन हुआ। बैठक के दौरान दिए गए मुख्य निर्देशों में शामिल हैं: राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग को वर्षा से बाधित सड़कों की मरम्मत। जल शक्ति विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल करने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। श्रमिकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बिलासपुर की पहल पर आज विशेष ई-श्रम पंजीकरण शिविर आयोजित किए गए। ये शिविर यूको आरसेटी बिलासपुर, डीबीएल-मंडी मानवा और एएफकॉनस-जगतखाना में आयोजित हुए, जिनमें बैंकों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि ई-श्रम पंजीकरण केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने का अहम माध्यम है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में उन्हें…