एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने निचार उपमंडल के मीरू गांव का दौरा किया और वहां हाल ही में हुए भूस्खलन से हुए नुकसान का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों एवं बागवानों के बारिश से हुए नुकसान का त्वरित और सटीक आंकलन करें। उनका उद्देश्य था कि प्रभावितों को जल्द से जल्द फौरी राहत प्रदान की जा सके ताकि उनकी आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सके। उपायुक्त शर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने संशोधित राहत मैन्युअल के तहत प्रभावित…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। बहरीन में भारत के राजदूत विनोद के. जैकब और वॉशिंगटन डी.सी. स्थित भारतीय दूतावास में उप मिशन प्रमुख नमग्या सी. खम्पा ने आज बिलासपुर का दौरा किया। दोनों वरिष्ठ राजनयिकों ने बचत भवन बिलासपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात कर जिला में चल रही विकासात्मक योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त राहुल कुमार ने पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल, मां नैना देवी जी की तस्वीर, चुनरी और प्रसाद भेंट कर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। नमग्या सी. खम्पा ने अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित बिलासपुर जिला में उनका…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करते हुए, राज्य के 34 स्वास्थ्य संस्थानों में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीनें लगाई जाएंगी। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने उच्च स्तरीय क्रय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मशीनों की खरीद की प्रक्रिया आगामी तीन महीनों में पूरी की जाएगी और दिसंबर 2025 तक प्रदेश की जनता को यह सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। इन स्थानों पर लगेंगी मशीनें: सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, राजगढ़, अर्की, नालागढ़, नादौन, देहरा, जवाली, अंब, चौपाल, रोहड़ू, ठियोग, रिकांगपिओ, मंडी, बिलासपुर, नूरपुर,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण हुई भारी क्षति को देखते हुए राज्य सरकार ने मनरेगा नियमों में ढील देने का बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त अधोसंरचना के शीघ्र पुनर्निर्माण और रोजगार सृजन को गति देना है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि भारी बारिश, बादल फटने, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की घटनाओं से राज्य में कृषि, बागवानी, पशुधन और ग्रामीण अधोसंरचना को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सरकार इन आपदाओं से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने उपायुक्तों को ग्राम सभा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला स्थित रारंग गांव में 8 दिवसीय बज्र गुरु मंत्र जाप का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान 27 अगस्त से 3 सितंबर तक टाशी छोएलिंग बौद्ध मठ में आयोजित हुआ। मंत्र जाप कार्यक्रम के दौरान ईष्ट देवता पाथोरो डोम्बर की उपस्थिति में छोगोन रिन्पोछे तेनजिन छोएकी ज्ञाछो द्वारा प्रवचन दिए गए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रकृति की रक्षा, शांति, सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति था। इस अवसर पर 2 सितंबर को गा रिन्पोछे शेद्डुब छोएकी ञीमा के 27वें महा परिनिर्वाण…