एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश में रामपुर के समीप उपमंडल कुमारसैन के काली मिट्टी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ा बस हादसा हो गया। शिमला की ओर जा रही एक निजी बस पर अचानक भारी चट्टान गिरने से दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना पुलिस थाना कुमारसैन के तहत पास दोपहर बाद उस समय हुई, जब विशाल बस ट्रैवल्स की बस (HP-63A-1891) रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। काली मिट्टी के पास अचानक एक भारी भरकम चट्टान पहाड़ी से टूटकर सीधे…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पर्यटन निवेश संवर्धन परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता की। यह परिषद 50 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली पर्यटन परियोजनाओं को सुगम बनाने के लिए हाल ही में गठित की गई है। मुख्यमंत्री ने सात संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निवेश प्रस्तावों पर 30 दिनों के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक रीढ़ पर्यटन है, जो हजारों परिवारों को रोजगार प्रदान करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 (NH-5) पर मंगलवार रात वांगतू के पास भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ, जिसमें 6 ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ जब लगातार बारिश के कारण पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिर गए। जिस कारण सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गई थी, जो कि बुधवार को दोपहर तक यातायात के लिए बहाल कर दी गई। लेकिन निगुलसरी में आज भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई है। प्रभावित ट्रकों में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर ने आज पूह पंचायत घर में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर किसानों और बागवानों को सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक विधियों की जानकारी देना था। इस जागरूकता शिविर में उद्यान, कृषि, पशुपालन, वन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में कुल 100 ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनमें 60 पुरुष और 40…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। उपमंडल मंडी में भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन ने 9 राहत शिविर (Mandi Relief Camps 2025) स्थापित किए हैं, जहां ठहरने, भोजन, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। एसडीएम सदर मंडी, रूपिन्द्र कौर ने जानकारी दी कि ये राहत शिविर निम्नलिखित स्थानों पर स्थापित किए गए हैं: पंचायत भवन मंडी जिला पंचायत रिसोर्स केन्द्र सदयाणा लक्ष्मी नारायण मंदिर पंडोह जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह आईआरबी पंडोह आर्मी ट्रांजिट कैंप 239 बिपाशा सदन भ्यूली जिला परिषद भवन भ्यूली प्रभावित परिवारों की संख्या और ठहराव की…