एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र की स्थिति दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। सोमवार देर रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच के समीप पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानों के गिरने से यह पूरा क्षेत्र देश-दुनिया से पूरी तरह कट गया है। पहले से ही सेरी पुल के पास सड़क पिछले तीन सप्ताह से अवरुद्ध थी और अब तकलेच के पास भी मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। वहीं तकलेच के खोल्टी नाने में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की दिक्कतें बहुत अधिक बढ़ गई है। इस आपदा के चलते…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला शिमला के तहत आने वाले रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के भद्राश में हरियाणा निवासी एक युवक ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नीरज कुमार उर्फ राहुल पुत्र मंगत राम, निवासी कलानौर, जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। रामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेजा और इस दुखद घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उद्यान भवन में एक दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किन्नौरी सेब को भौगोलिक संकेतक (GI टैग) दिलाने की दिशा में बागवानों को जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना था। मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि किन्नौरी सेब अपने अनूठे स्वाद और गुणवत्ता के कारण देश-विदेश में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि GI टैग मिलने से इस सेब को कानूनी संरक्षण मिलेगा और बाजार में इसकी पहचान और मांग और अधिक बढ़ेगी। कार्यशाला में उप निदेशक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक आज पुलिस लाइन मंडी में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य फोकस भांग और अफीम की अवैध खेती, नशा तस्करी की रोकथाम, तथा पंचायत क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगे कैनाबिस (भांग) के पौधों के उन्मूलन पर रहा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मंडी को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी, पंचायत प्रधान, सचिव, पटवारी या वन रक्षक अफीम या भांग की खेती की जानकारी छिपाता है, तो उसके खिलाफ NDPS…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के ननखड़ी क्षेत्र के बगलती वार्ड से जिला परिषद सदस्य हुक्म चंद ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा टिक्कर-खमाड़ी सड़क को लेकर अनावश्यक राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि इसका ताजा उदाहरण भाजपा नेता कौल सिंह नेगी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक वीडियो क्लिप है, जिसमें करसोग विधानसभा के विधायक द्वारा इस सड़क का मुद्दा विधानसभा में उठाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस गंभीर विकासात्मक विषय को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि…