एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहट्टी में आयोजित अंडर-14 बालक-बालिका तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास को कभी भी विनाश का रूप नहीं लेना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 24 से 27 अगस्त 2025 के बीच प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं से करीब 800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के रेस्टोरेशन को अमलीजामा पहनाना सबसे बड़ी चुनौती है जिसमें सरकारी धन का…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। साहस और करुणा का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, 1 एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेटों ने लाहौल जिले के कोकसर में हुए विनाशकारी भूस्खलन के दौरान एक साहसिक बचाव अभियान चलाया। मूसलाधार बारिश और गिरते मलबे के बीच, पाँच कैडेट – एलएफसी अतुल कौशल, एलएफसी रोहित, कैडेट नरेश, कैडेट पंकज और कैडेट काव्यांश – फंसे हुए नागरिकों और पर्यटकों की सहायता के लिए आगे बढ़े। एक खतरनाक, भीड़भाड़ वाले पुल को पार करते हुए, उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया, जिसके लिए स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों, दोनों ने उनकी खूब प्रशंसा…
एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। डी.ए.वी. एस.जे.वी.एन. पब्लिक स्कूल, दत्तनगर में डी.ए.वी. नेशनल गेम्स के अंतर्गत क्लस्टर स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस रोमांचक आयोजन में कुल 7 स्कूलों – डी.ए.वी. रामपुर, कुमारसेन, सरस्वती नगर, कोटखाई, रिकांगपिओ, चौपाल और मेजबान डी.ए.वी. दत्तनगर – की 115 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. मुक्ता चौहान भी उपस्थित रहीं।कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में कुल 784 खिलाड़ियों ने अपना कौशल और दमखम दिखाया। विजेता टीमें: खो-खो (गर्ल्स): अंडर-14: डी.ए.वी. दत्तनगर अंडर-17: डी.ए.वी. दत्तनगर अंडर-19: डी.ए.वी. दत्तनगर खो-खो…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर दत्तनगर में 29 अगस्त से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, शिमला द्वारा किया गया। विभिन्न खेलों में बालक-बालिकाओं की भागीदारी प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकस्सी, पिट्ठू जैसे पारंपरिक खेलों के साथ-साथ व्यक्तिगत स्पर्धाओं में बॉक्सिंग और मैराथन का आयोजन किया गया। बालकों और बालिकाओं ने इन खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति और संदेश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत प्रधान राजेंद्र ठाकुर और प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर विशिष्ट…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। समाज में एचआईवी नियंत्रण, नशामुक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी ने एक अनोखी और अभिनव पहल की शुरुआत की है। इस पहल के अंतर्गत टैक्सी चालकों को ‘कार-बिन’ (Car-Bin) वितरित किए जा रहे हैं, जो न केवल सफर के दौरान गाड़ियों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद करेंगे, बल्कि यात्रियों तक एचआईवी, नशे के खिलाफ और स्वच्छता से जुड़े संदेश भी पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ इस अभियान की शुरुआत 12 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। पहले चरण में लगभग 4,000 कार-बिन…