Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के अंतर्गत आने वाले शिक्षा खंड रामपुर, सराहन और ननखड़ी में आज से आरंभ होने वाली अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन रामपुर के ज्यूरी, तकलेच और ननखड़ी में किया जाना था। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को भाग लेना था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। अनेक सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है और बच्चों की सुरक्षा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPSSC) हमीरपुर ने टीजीटी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 15 सितंबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह निर्णय चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों के युवाओं की मांग और इन क्षेत्रों में हालिया भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 🔹 कुल 937 पदों पर होगी भर्ती: टीजीटी आर्ट्स – 437 पद टीजीटी नॉन मेडिकल – 343 पद टीजीटी मेडिकल – 169 पद अब तक आयोग को 70,902 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत सफलता हासिल की है। 29 अगस्त 2025 को पुलिस थाना कुमारसैन की टीम ने कंड्याली में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान गाड़ी नंबर HP 24E-2729 से 36 वर्षीय चालक राजु चौहान के कब्जे से 4.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। राजु चौहान, जो कि ग्राम मधुवन, डाकघर भुट्टी, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला का निवासी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत पुलिस थाना कुमारसैन में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के कारण एनएच-5 पर कई स्थानों पर लैंडस्लाइड हो गए, जिससे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। शनिवार सुबह निगुलसरी और नाथपा स्लाइड पॉइंट पर सड़क मार्ग बंद हो गया। निगुलसरी के पास सड़क धंसने से मार्ग अवरुद्ध हुआ, जबकि नाथपा में पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने के कारण बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। नाथपा में लैंडस्लाइड पहले भी हो चुका है, लेकिन वहां वैकल्पिक मार्ग डैम साइड से यातायात चलाया जा रहा था। शनिवार को वैकल्पिक मार्ग भी लैंडस्लाइड के कारण बंद…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के विद्यालयों और महाविद्यालयों में बागवानी को एक व्यावसायिक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने आज कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस निर्णय से विद्यार्थियों को बागवानी, कृषि और उद्यमशीलता के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा, और उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बागवानी क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसमें सेब,…

Read More