Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के त्वरित निर्देश पर लाहौल-स्पीति जिले के स्टिंगरी से पांच गंभीर मरीजों को हवाई मार्ग से कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। इन मरीजों में अलका, पूरन सिंह, आयुष, रियांश और उनकी मां संजीता शामिल हैं, जिन्हें अब कुल्लू जिला अस्पताल में भर्ती कर बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। यह निर्णय तब लिया गया जब मूसलाधार बारिश के कारण जिले का सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया और कई जगह सड़कें बह गईं। मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला प्रशासन को तत्काल एक्शन लेने का आदेश दिया, जिसके तहत हेलीकॉप्टर से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर महाविद्यालय में छात्र संगठन SFI के नेतृत्व में छात्रों ने पुराने कॉमर्स ब्लॉक की खस्ताहाल स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर कॉमर्स ब्लॉक की मरम्मत जल्द नहीं की गई, तो इस वर्ष लवी मेले को वहां नहीं लगने दिया जाएगा। छात्र नेता राहुल विद्यार्थी ने कहा कि यह कॉमर्स ब्लॉक पाटबंगला मैदान के नीचे स्थित है, जहां हर वर्ष लवी मेले के दौरान तंबू लगाए जाते हैं, जिससे पानी रिसकर कमरों में घुस जाता है और उनमें मौजूद उपकरण तथा वाद्य यंत्र खराब…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर जिला एक नई पहचान की ओर अग्रसर है। पर्यटन और खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां पहली बार बिलासपुर वॉटर स्पोर्ट्स महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन 10 से 12 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा, जिसमें देशभर से नामी खिलाड़ी और पर्यटक भाग लेंगे। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में बचत भवन में आयोजित बैठक में महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। आयोजन की रूपरेखा, बजट, स्थान और समितियों के गठन पर विचार किया गया। 🔹 प्रमुख आकर्षण: राष्ट्रीय स्तर की ड्रैगन बोट रेसिंग:…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने निर्देश दिए हैं कि भट्टाकुफर के समीप में ढहे बहुमंजिला भवन के मालिक को शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाए। यह बात उन्होंने कैथलीघाट-शिमला फोरलेन निर्माण परियोजना और प्रभावितों को दी जाने वाली मुआवजा राशि से संबंधित बैठक में कही। बैठक में बताया गया कि भवन के ढहने की घटना के बाद पीड़ित को राहत राशि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं निर्माण कंपनी को निर्देश दिए कि 5.61 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि शीघ्र प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। दत्तनगर में स्थापित दत्तात्रेय वॉलीबॉल अकादमी आज न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को निखारने का केंद्र बन रही है, बल्कि बच्चों को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का माध्यम भी साबित हो रही है। वर्तमान में अकादमी में करीब 30 बच्चे नियमित रूप से कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं। यह पहल वन अधिकारी और नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी विनोज नेगी की सोच और समर्पण का परिणाम है, जो बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रहे हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि “जितना समय बच्चा खेल के मैदान में बिताएगा, उतना ही वह नशे और…

Read More