Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला को लगभग 96 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि इस नुकसान में लोक निर्माण विभाग (PWD) को लगभग 75 करोड़, और जलशक्ति विभाग को लगभग 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। भारी बारिश के चलते जिला में 20 सड़कें बंद हैं, जबकि 50 से अधिक पेयजल आपूर्ति योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बिजली बोर्ड को भी भारी नुकसान हुआ है, जिसमें घुमारवीं विद्युत मंडल के तहत 0.30 किलोमीटर एलटी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने के विरोध में सोमवार को शिमला में भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों पर्यटन कारोबारियों ने विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। ‘शिमला पर्यटन बचाओ संघर्ष समिति’ के नेतृत्व में यह प्रदर्शन चौड़ा मैदान में हुआ, जिसमें होटल, होम स्टे, टूर एंड ट्रेवल, टैक्सी यूनियन, गाइड, शिल्पकार, दुकानदार और किसान वर्ग के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिमला पर्यटन का ऐतिहासिक और आर्थिक केंद्र है। पिछले 200 वर्षों से यह शहर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन मानचित्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भारत में बंदरगाह सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ और मानकीकृत करने की दिशा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में, निजी सुरक्षा कर्मियों के लिए विशेष बंदरगाह सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत जेएनपीए मुंबई और सीएचपीए चेन्नई में एक साथ की गई है। सीआईएसएफ उप कमांडेंट कौशलेन्द्र सिंह (एसजेवीएनएल झाकड़ी) ने जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य भारत के हाइब्रिड बंदरगाह सुरक्षा मॉडल को मजबूती देना है, जिसमें सीआईएसएफ और निजी सुरक्षा एजेंसियाँ मिलकर कार्य करती हैं। भारत के लगभग 200…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। डीएवी स्कूल रामपुर ने क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल रामपुर, कुमारसैन, रिकांगपिओ, सरस्वती नगर, चौपाल, कोटखाई और दत्तनगर की टीमों ने भाग लिया। आयोजन में वॉलीबॉल और योगा की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी स्कूलों के छात्रों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का समापन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। योगा प्रतियोगिता परिणाम: छात्रा वर्ग -14: स्वर्ण -…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल की सरगा पंचायत के ग्रामीण इन दिनों भालू और बंदरों के आतंक से बेहद परेशान हैं। क्षेत्र में मक्की की तैयार फसल और सेब के पौधों को बीते दो माह से भालू और बंदर लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन जंगली जानवरों की आवाजाही दिन-दिहाड़े देखी जा रही है, जिससे जान-माल का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों – ईश्वर दास, कैन राम, राम लाल, चंद्र सिंह, शेर सिंह, संगत राम, मोहन सिंह, हरी सिंह, योगेंद्र सिंह, गुरदयाल, मनमोहन सिंह, सोहम लाल, ओम प्रकाश और बिहारी…

Read More