एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी दी कि मंडी से कुल्लू जाने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बड़े स्तर पर भूस्खलन के कारण फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से कुल्लू से कमांद-कटौला होकर मंडी की ओर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दवाडा और झलोगी के पास भारी भूस्खलन के कारण मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय उच्च मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। प्रशासन ने थलौट से लेकर हणोगी तक विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने जानकारी दी कि विभाग ने अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाया है। विभागीय टीमों द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के तहत 247 मामले दर्ज किए गए हैं, और इस दौरान 10,523 लीटर अवैध शराब व 21,630 लीटर लाहन बरामद कर नष्ट किया गया है। जुलाई माह में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिमला, मंडी, और पालमपुर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। शिमला में 542.930 बल्क लीटर, मंडी में 745.350 बल्क लीटर, और पालमपुर में 221.850 बल्क…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी रामपुर द्वारा 9 अगस्त को 55वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर भंडारी परिवार द्वारा पिछले 5 सालों से उनके बेटे के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य लोग भी रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी के साथ मिलकर समाज में रक्तदान की महत्वपूर्ण सेवा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। इस शिविर का उद्देश्य समाज में सेवा का एक प्रेरणादायक संदेश देना है। सोसायटी ने सभी रक्तदानियों से शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्य सरकार ने करूणामूलक आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्तियों से संबंधित नीति में महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को समय पर सहायता प्रदान करने और लंबित मांगों का समाधान करने के उद्देश्य से किया गया है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि संशोधित नीति के अनुसार अब परिवार की वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे अधिक पात्र परिवार इस नीति का लाभ उठा सकेंगे। इसके…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल का अटल सुपर स्पेशिएलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना, शिमला, प्रदेश का पहला स्वास्थ्य संस्थान है जिसमें नई दिल्ली एम्स की तर्ज पर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो रही है। रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हिमाचल की अभूतपूर्व उपलब्धि को प्रदर्शित कर रही है। इस दिशा में संस्थान में 29 करोड़ रुपये की लागत वाली एक अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी मशीन स्थापित की जा चुकी है और इसके क्लीनिकल लांच की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीक में विशेषज्ञ सर्जन द्वारा रोबोटिक…