एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर के विधायक और सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल को लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (लाडा) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। खासकर वे लोग जो विभिन्न विद्युत परियोजनाओं से प्रभावित हैं, अब उन्हें उम्मीद की नई किरण नजर आने लगी है। नंद लाल स्थानीय परियोजना क्षेत्रों की समस्याओं और जरूरतों से भली-भांति परिचित हैं। ऐसे में अब लाडा के माध्यम से इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की संभावना है। लाडा के तहत रामपुर सतलुज बेसिन, 15/20, 12/20…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। एसएफआई के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार रामपुर महाविद्यालय के छात्रों को राहत मिली है। आज एसएफआई ने रामपुर बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद छात्र संगठन की मांगों के आगे HRTC प्रशासन को झुकना पड़ा। एसएफआई जिलाउपाध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने बताया कि छात्र संगठन काफी समय से कॉलेज परिसर में बस पास काउंटर खोलने की मांग कर रहा था। प्रशासन और सरकार ने भी इस मांग को HRTC के समक्ष रखा, लेकिन पहले इसे ठुकरा दिया गया था। एसएफआई ने संघर्ष जारी रखा और जनहित में आंदोलन को तेज किया। अंततः HRTC प्रशासन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रोहडू। पुलिस थाना रोहडू के तहत शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी अमित शर्मा की टीम ने कांसाकोटी क्षेत्र में गश्त के दौरान एक ट्रक (HP 63B 0818) से 353 पेटी अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब में संतरा नंबर-1 की 198 पेटी, रॉयल स्टैग की 89 पेटी, ऑफिसर चॉइस की 10 पेटी, ब्लेंडर प्राइड की 12 पेटी और किंगफिशर बीयर की 44 पेटी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक पुरन दत्त शर्मा के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। एसडीपीओ रोहडू प्रणव चौहान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनके दुःख-दर्द साझा किए और विभिन्न गांवों में हुए नुकसान का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।उन्होंने ग्राम पंचायत पखरैर के देज़ी, थुनाग बाजार, लंबाथाच, जरोल, पांडव शिला, धारजरोल, बायोड, बुंग रैलचौक, शोढाधार, जंजैहली, ढीमकटारू और संगलवाड़ा क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने लोक निर्माण, जल शक्ति और विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और इन कार्यों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी है कि सत्र 2026 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। वे अभ्यर्थी, जो वर्तमान में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हैं तथा जिनकी जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य है, आवेदन के पात्र हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार्य होगा। इसके लिए आधार कार्ड, श्रेणी प्रमाणपत्र (GEN/OBC/SC/ST) आदि दस्तावेज़ आवश्यक होंगे। आवेदक केवल उसी जिले से आवेदन कर सकता है, जहाँ से वह किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं की पढ़ाई कर…