एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। किसान कांग्रेस रामपुर बुशहर की एक विशेष बैठक आज रामपुर में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता किसान सभा रामपुर बुशहर के अध्यक्ष राकेश साहनी ने की। इस अवसर पर जिला शिमला किसान कांग्रेस की अध्यक्षा ममता ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। बैठक में किसान सभा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की लगभग शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। बैठक में अध्यक्ष साहनी ने कहा कि आने वाले समय में बुशहर क्षेत्र के सभी किसानों को किसान सभा से जोड़ा जाएगा और हर गांव में ग्राम किसान कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान सभा…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पर्यटन विभाग 27 जुलाई को प्रदेश की अपनी सभी यूनिटों में रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगा। विभाग ने यह निर्णय अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में रक्त की भारी कमी बनी रहती है। ऐसे में विभाग की ओर से यह पहल की जा रही है ताकि अस्पतालों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त एकत्र किया जा सके और ज़रूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोनिरमंड (कुल्लू)। जिला कुल्लू के निरमंड विकास खंड के तहत ब्राै थाना पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में अवैध 185 पेटी देशी शराब की पकड़ी है। जिस पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने की है। पहले मामले में ब्रौ के समीप शांडिल पार्किंग के साथ का है, जहां नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने वाहन (HP 06A 5373) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 95 पेटियां देशी शराब मिलीं। चालक की पहचान पवन कुमार, निवासी चाटी, तहसील निरमंड, जिला…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से राज्य की हवाई कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कई अहम मांगें की हैं। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार, शिमला-धर्मशाला उड़ान सेवा की बहाली और अन्य हवाई सुविधाओं को लेकर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि कांगड़ा हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तार के लिए राज्य सरकार लगभग 150 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करेगी। इसके लिए 1900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत निर्धारित की गई है, जिसमें से 410 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। न्यूनतम दृश्यता सीमा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार वन भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में फलों से लदे सेब के पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। सरकार ने हिमाचल हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की है, जिसमें अतिक्रमण वाली वन भूमि से सेब के पेड़ों को हटाने के निर्देश दिए गए थे। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया है कि फलों से लदे पेड़ों की कटाई पर फिलहाल रोक लगाई जाए। सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने बताया कि यह आदेश न केवल पेड़ों…