एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर की कार्यशाला में बुधवार को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) रामपुर इकाई ने अपना 70वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यशाला परिसर को सजाया गया और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल परिवहन संघ रामपुर के अध्यक्ष विवेक गौतम ने की, जबकि संचालन संघ के सचिव संजीव कुमार द्वारा किया गया। सचिव ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना वर्ष 1955 में भोपाल में हुई थी। लंबे संघर्ष और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए वर्ष 1999 तक यह…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। वन अधिकार अधिनियम 2006 को सख्ती से लागू करवाने और प्रदेश में हो रही बेदखलियों के विरोध में किसान बागवान यूनियन रामपुर अगस्त माह प्रदेश मुख्यमंत्री से मिलेगा, ताकि वन भूमि पर निवास कर रहे गरीबों और किसानों के अधिकारों की रक्षा की जा सके। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष बिहारी सेवगी ने की, जिसमें यह भी तय किया गया कि हिमाचल के सभी विधायकों और सांसदों को खुला पत्र भेजा जाएगा। इस पत्र के माध्यम से उनसे पूछा जाएगा कि वे किसानों के साथ हैं या बेदखली करने वालों के साथ। इसके अलावा सांसदों…
नई दिल्ली/ शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़कों की मरम्मत और टनल-ब्रिज निर्माण कार्यों को लेकर जल्द ही बड़ा बदलाव आने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में आई आपदा और उससे हुए नुकसान पर विस्तृत चर्चा की। हर्ष महाजन ने बताया कि हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन और आपदा से बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान हुआ है, जिसे शीघ्रता से ठीक करने की आवश्यकता है। इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने भरोसा दिलाया कि हिमाचल में आधुनिक तकनीक से टनल और ब्रिज…
रांची। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू से संबंध रखने वाले जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के रूप में शपथ ली। उन्हें झारखंड के राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विशेष अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी और जस्टिस चौहान के माता-पिता भी मौजूद रहे। जस्टिस चौहान इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट में दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की भूमिका निभा चुके हैं। 🎓 शिक्षा और प्रारंभिक जीवन 9 जनवरी 1964 को जन्मे जस्टिस चौहान की प्रारंभिक शिक्षा बिशप कॉटन स्कूल, शिमला…
शिमला। भारतीय जनता पार्टी शिमला के जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ‘जॉब ट्रेनी योजना’ को युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य के बेरोजगार युवाओं को गुमराह करने का एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिससे उन्हें रोजगार, सामाजिक सुरक्षा या भविष्य की कोई गारंटी नहीं मिलती। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के तहत युवाओं को पहले परीक्षा देनी होगी, फिर दो साल अस्थायी तौर पर काम करना होगा, और इसके बाद फिर से परीक्षा देनी पड़ेगी। लेकिन पक्की नौकरी की कोई गारंटी नहीं है। इसके अलावा, युवाओं…