Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े दूध उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पंजीकृत दूध समितियों के लिए परिवहन सब्सिडी 1.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर तीन रुपये प्रति लीटर करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वृद्धि से कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े लगभग 6000 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार, देश में दूध उत्पादकों को परिवहन सब्सिडी प्रदान करने वाली पहली सरकार है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वे मुख्यमंत्री के आभारी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक स्तर पर पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए घोषणा की कि राज्य में जल्द ही विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जनों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि भर्ती नियमों का प्रस्ताव शीघ्र ही राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ये विशेषज्ञ चिकित्सक न केवल सर्जरी करेंगे, बल्कि अन्य डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी तकनीकों का प्रशिक्षण भी देंगे। इससे प्रदेश में कुशल विशेषज्ञों की एक नई टीम तैयार होगी।…

Read More

मंडी।  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी में आतिथ्य और पर्यटन विषय में गैस्ट फैकल्टी का एक पद अधिसूचित किया गया है। इस पद के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आयु 23 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में पर्यटन में मास्टर डिग्री (न्यूनतम 55%) तथा यूजीसी नेट या सैट परीक्षा उत्तीर्ण अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी का नाम किसी मान्यता प्राप्त रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। साक्षात्कार की तिथि: 22 जुलाई 2025समय: प्रातः 11…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मंडी जिला में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल शुक्रवार को मंडी पहुंचा। सात सदस्यीय यह दल धर्मपुर क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा किया और नुकसान का आकलन किया। केंद्रीय दल ने स्याठी गांव, धर्मपुर कॉलेज के पास क्षतिग्रस्त सड़क, काण्डापतन में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना तथा 33 केवी पावर प्लांट समेत अन्य प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दल को धर्मपुर क्षेत्र में हुए नुकसान और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की स्थिति की जानकारी दी। स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने ध्वाली…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो स्पीति। ग्यू स्पीति श्रम कल्याण कार्यालय किन्‍नौर द्वारा बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के श्रमिकों के लिए ग्यू गांव में एक विशेष श्रमिक जागरूकता एवं ई-केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोतिया ने की। शिविर में उन्होंने जसरोतिया ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 14 प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी श्रमिकों को प्रदान की। इनमें शिक्षा सहायता, मातृत्व लाभ, चिकित्सा सहायता, मृत्यु सहायता, पेंशन, विवाह सहायता सहित अनेक लाभकारी योजनाएं शामिल थीं। शिविर में 111 श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी की। मौके पर ही पंजीकरण…

Read More