Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की जान बचाने वालों के लिए केंद्र सरकार की राहवीर योजना में अब आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि दुर्घटना के ‘गोल्डन ऑवर’ यानी पहले एक घंटे के भीतर पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार नागरिक को 25,000 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। उपायुक्त ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ऐसे नागरिकों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने हालिया दुर्घटनाओं में घायलों की मदद की है। पुलिस विभाग को ऐसे मामलों को चिह्नित करने के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की निरमंड तहसील में चल रही श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चंडीगढ़ सैक्टर 15-डी निवासी 33 वर्षीय अभय की यात्रा के दौरान मौत हो गई। वह 11 जुलाई को अपने चचेरे भाई के साथ इस कठिन यात्रा पर निकले थे। पार्वती बाग में बिगड़ी तबीयत, रास्ते में हुई मौतमंगलवार को श्रीखंड महादेव के दर्शन के बाद लौटते समय पार्वती बाग के पास अभय की तबीयत खराब हो गई। रेस्क्यू टीम ने उसे भीम डवारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। थोड़ी राहत मिलने पर उसे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। ओडिशा के बालासोर स्थित कॉलेज की छात्रा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सक्रिय कार्यकर्ता की आत्मदाह से हुई दर्दनाक मृत्यु ने समूचे शिक्षा जगत और छात्र समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। कॉलेज के शिक्षा विभागाध्यक्ष द्वारा मानसिक और यौन उत्पीड़न से छात्रा ने जब साहस दिखाते हुए कॉलेज प्राचार्य को लिखित शिकायत सौंपी, तो संस्थान ने दोषी शिक्षक के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके उलट, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की आड़ में पीड़िता को ही दोषी ठहराने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, एन.एस.यू.आई. से जुड़े कुछ छात्रों ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन और पुनर्वास पर गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हालिया बादल फटने और बाढ़ जैसी आपदाओं के दृष्टिगत राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश में पूर्व चेतावनी तंत्र (Early Warning System) स्थापित करने को मंजूरी दी गई, जिससे मौसम की सटीक निगरानी, पूर्वानुमान और चेतावनी समय रहते संभव हो सकेगी। इससे आपदा के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी और जान-माल की हानि में कमी लाई जा सकेगी। उप-समिति ने आपदा के समय राहत व बचाव कार्यों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को सुप्रीम कोर्ट से एक और बड़ी कानूनी जीत हासिल हुई है। कड़छम-वांगतू जलविद्युत परियोजना से रॉयल्टी के मसले पर सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अब JSW एनर्जी को 12% के बजाय 18% रॉयल्टी देने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद सरकार को लगभग ₹150 करोड़ की अतिरिक्त वार्षिक आय होगी। वहीं, अन्य परियोजनाओं पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे प्रदेश को सालाना ₹250 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह सफलता मुख्यमंत्री ठाकुर…

Read More