एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में हालिया प्राकृतिक आपदाओं से हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भारी वर्षा और भूस्खलन से अब तक लगभग ₹1000 करोड़ का नुकसान हो चुका है, जबकि मानसून की अभी केवल शुरुआत हुई है। इस दौरान कई लोगों की जानें गई हैं और सड़कों, पुलों, भवनों, पेयजल, सिंचाई तथा विद्युत परियोजनाओं को भारी क्षति पहुंची है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से उदार वित्तीय सहायता की मांग करते हुए बताया कि प्रदेश पिछले तीन वर्षों…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मपुर(मंडी)। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित स्याठी और आसपास के इलाकों का दौरा किया। इस दौरान विधायक चन्द्रशेखर भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने भूस्खलन से हुए नुकसान का निरीक्षण किया और राहत कार्यों की समीक्षा की। डॉ. शांडिल ने चोलथरा में निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्चमार्ग-3 पर पुलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सज्याओ पिपलू सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने स्याठी गांव के सभी प्रभावित परिवारों को ₹21,000 प्रति परिवार की सहायता राशि देने की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। निर्माणाधीन लूहरी जल विद्युत परियोजना के चलते नीरथ और आसपास के गांवों में मकानों को हो रहे नुकसान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुनर्मूल्यांकन (रिएस्टमेंट) और स्थायी रोजगार की मांग की है। इसी विषय पर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय रामपुर में एडीएम शिमला (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम रामपुर हर्ष अमेंद्र सिंह, एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा, लूहरी परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी और प्रभावित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना निर्माण के दौरान की गई ब्लास्टिंग से उनके घरों में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भू-स्खलन से हुए भारी नुकसान से अवगत करवाया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में सहयोग तथा प्रदेश की कुछ सड़कों को प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोनाओं में विभिन्न कारणों से हो रहे विलंब के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी और इन परियोजनाओं की सभी औपचारिकताएं पूरी करवाने का आग्रह किया ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो भोरंज(हमीरपुर)। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी), हिमाचल प्रदेश द्वारा 18 जुलाई 2025 को भोरंज (बस्सी) में प्रस्तावित विशाल रोजगार मेला अब राजनैतिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने एक प्रेस वक्तव्य में दी। यह मेला होटल सन स्काई, बस्सी (तहसील भोरंज) में आयोजित किया जाना था, जिसमें देश की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियाँ भाग लेने जा रही थीं।अब यह आयोजन नई तिथि पर पुनः आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। राजीव राणा ने खेद प्रकट करते हुए कहा— “प्रदेश के युवाओं को रोजगार से…