Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि 66-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को 08 जुलाई से 11 जुलाई तक नेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, मतदाता पंजीकरण नियम 1960, और निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशा-निर्देशों के आधार पर संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बीएलओ को मतदाता सूची के त्रुटिरहित अद्यतनीकरण, आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी और उनकी भूमिकाओं से अवगत कराना है। इसके अलावा, बीएलओ को आईटी अनुप्रयोगों (IT Applications) से भी परिचित कराया जाएगा,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन राज दरबार परिसर में किया गया, जिसमें सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक नंद लाल ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को पूरे प्रदेश में आज भी श्रद्धा से याद किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। वीरभद्र सिंह, जिन्हें प्यार से हिमाचल में “राजा साहब” कहा जाता था, हिमाचल प्रदेश की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। उनका जन्म 23 जून 1934 को शिमला जिले के सराहन में बुशहर रियासत के शाही परिवार में हुआ था। 8 जुलाई 2021 को उनका निधन हुआ, लेकिन उनकी विकासवादी सोच और समर्पण आज भी प्रदेशवासियों के दिलों में जीवित है। 8 जुलाई न केवल एक नेता को याद करने का दिन है, बल्कि यह हिमाचल के विकास, संस्कृति और जनभावनाओं को सलाम करने का अवसर भी है। वीरभद्र सिंह एक ऐसे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से जिला लाहौल-स्पीति के काजा में एस्ट्रो-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्टार गेजिंग सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल हिमाचल प्रदेश को खगोल-पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) द्वारा संचालित इस परियोजना से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दो स्थानीय लाभार्थियों को उच्च स्तरीय कम्प्यूटरीकृत दूरबीनें (स्काई-वॉचर बीकेडीओबी 8’’ कोलैप्सिबल गोटो) प्रदान कीं। अन्य लाभार्थी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की भर्ती राज्य काडर के तहत होगी। पुलिस संशोधन विधेयक 2024 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह अधिनियम राजपत्र में अधिसूचित कर दिया गया है। इससे भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीत सत्र के दौरान यह विधेयक पारित हुआ था। समवर्ती सूची से जुड़े विषय होने के कारण राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इसे राष्ट्रपति को भेजा था। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद प्रधान सचिव (विधि) शरद कुमार लगवाल ने अधिसूचना जारी कर दी है।…

Read More