एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। जिला मंडी के विभिन्न स्थानों पर आई आपदा के जिला प्रशासन द्वारा राहत और पुनर्वास कार्यों को युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जहां एक ओर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण प्राथमिकता से किया जा रहा है, वहीं बिजली, पानी और सड़क संपर्क की बहाली में भी प्रशासनिक अमला पूर्ण समर्पण के साथ दिन-रात जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग द्वारा आपदा उपरांत पेयजल योजनाओं को बहाल करने के लिए लगभग 2000 मैनपावर लगातार फील्ड में कार्यरत है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने विषम परिस्थितियों…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त कार्यालय के बहुउद्देशीय भवन के सभागार में आज विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स (ALMT) के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) और बूथ लेवल पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर मतदाता सूचियों के सत्यापन हेतु सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर बीना कुमारी, तहसीलदार (निर्वाचन) द्वारा किया गया। उन्होंने BLOs की भूमिका, मतदाताओं से संपर्क का तरीका, संवाद शैली और विभिन्न…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर सोमवार को उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर को और अधिक आकर्षक, साफ-सुथरा व पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने सुझाव साझा किए। बैठक में व्यापार मंडल रामपुर के उपाध्यक्ष निशु बंसल ने शहर के मध्य नेशनल हाईवे-5 के किनारे बनी समस्याग्रस्त ड्रेनेज और पैदल फुटपाथ की स्थिति पर विशेष चिंता व्यक्त की। नगर परिषद की ओर से जानकारी दी गई कि चौधरी अड्डा, लवी मेला मैदान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर वन मंडल की वनरक्षक श्रीमती उषा देवी को हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा हिमालयन गोरल के शिकार के एक मामले में शिकारी को पकड़ने हेतु दिखाई गई बहादुरी, सूझबूझ और पेशेवर कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया। श्रीमती उषा देवी ने जिस साहस और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया, वह न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा में एक उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि पूरे वन विभाग के फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उनके इस सराहनीय कार्य से वन्यजीव संरक्षण को नई ऊर्जा मिली है और यह फ्रंटलाइन कर्मचारियों के समर्पण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए विभागीय जिम्मेदारी आवश्यक है। उन्होंने निर्माण कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए ताकि अधोसंरचना विकास को गति मिले। कैबिनेट मंत्री…